Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

Updated on Wednesday, September 02, 2026 13:07 PM IST

मुंबई : सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामाणी उर्फ ओरी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। कभी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने स्टंट और बेबाक अंदाज को लेकर, तो कभी कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपनी बातों को लेकर वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब ओरी ने समाचार एजेंसी से खास बातचीत में शो से जुड़े अपने अनुभव से लेकर कंटेस्टेंट्स के बाहर होने से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेने के अपने अनुभव के बारे में ओरी ने समाचार एजेंसी को बताया, ''इस शो ने मुझे सबसे बड़ी चीज धैर्य रखना सिखाया। शो में किसी स्टंट के बारे में पहले से पूरी जानकारी नहीं दी जाती थी। जब स्टंट करना होता था, तभी उसके बारे में बताया जाता था। ऐसे में कंटेस्टेंट्स को उसी वक्त खुद को तैयार करना पड़ता था। मुझे स्टंट को लेकर हमेशा एक्साइटमेंट रहती थी, लेकिन इसके साथ धैर्य रखना भी जरूरी था। इस शो ने मुझे इस चीज पर काम करना सिखाया।'' ओरी ने कहा, ''शो में कुछ लोगों को लगता था कि मैं कुछ स्टंट नहीं कर पाऊंगा, हालांकि मैंने उन स्टंट्स को करके उन लोगों को गलत साबित किया। मुझे खुद को भी यह साबित करना था कि मैं हर चुनौती से पीछे हटने वाला नहीं हूं। मैंने अपनी जिंदगी में कभी आसानी से हार नहीं मानी। 'खतरों के खिलाड़ी' में भी मैंने किसी स्टंट से पीछे हटने की कोशिश नहीं की। मेरे लिए यह शो खुद को चुनौती देने का एक मौका था।''


ओरी ने कहा, '''खतरों के खिलाड़ी 15' में आने की मेरी सबसे बड़ी वजह रोहित शेट्टी थे। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। अगर रोहित शेट्टी मुझे किसी फिल्म में रोल ऑफर करते हैं तो मैं जरूर काम करूंगा।''
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''मेरे लिए शो में मुश्किल पल तब होता था, जब कंटेस्टेंट एलिमिनेट होते थे। मेरा शो के अंदर कंटेस्टेंट्स से एक खास बॉन्ड बन गया था। जब कोई शो से बाहर होता है तो मैं काफी इमोशनल हो जाता हूं।''


हाल ही में ओरी को समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर सुर्खियों में आए थे। दरअसल, इस शो के एक एपिसोड में ओरी बतौर गेस्ट पहुंचे थे। शो में समय और ओरी ने एक-दूसरे की जमकर खिंचाई की। इसी दौरान समय ने ओरी के पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए उनकी टांग खींची। मजाक-मजाक में बात आगे बढ़ी तो ओरी ने समय को कहा, 'औकात में रहो।' उनका यह डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जब समाचार एजेंसी ने उनसे इसी लाइन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने मन की बात तुरंत बोल देते हैं।
ओरी ने कहा, ''मेरे मन में जो आता है, मैं झट से बोल देता हूं। मेरी बातों को ऑडियन्स कैसे लेती है, मुझे नहीं पता। इसका मुझे कोई पछतावा नहीं है।''
बातचीत के दौरान ओरी ने 'लव एंड वॉर' फिल्म से जुड़ी उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने की चर्चा थी। उन्होंने इस खबर को गलत बताया है।

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X