Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

Updated on Monday, August 31, 2026 16:34 PM IST

मुंबई: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सिर्फ पिता और बेटे का रिश्ता नहीं, बल्कि दोस्ती का रिश्ता भी है। अमिताभ कई मौकों पर अभिषेक के बारे में कुछ न कुछ बातें बताते रहते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ से उनके और अभिषेक के रिश्ते को लेकर बात की। इस दौरान बिग बी ने अभिषेक की खाने से जुड़ी एक ऐसी आदत के बारे में बताया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

दरअसल, शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से कहा कि उनका और अभिषेक का रिश्ता काफी अच्छा और दोस्ताना है। इस पर अमिताभ ने कहा, "मैं अभिषेक को अपना दोस्त मानता हूं। लेकिन उनमें एक अजीब आदत है कि वह फल बिल्कुल नहीं खाते हैं।"

उन्होंने बताया, ''परिवार के बाकी लोग फल खाते हैं लेकिन अभिषेक के मामले में ऐसा नहीं है। अगर दूध से बनी कोई चीज हो तो वह उसे लेने में थोड़ा झिझक सकते हैं लेकिन फल खाने की बात हो तो वह बिल्कुल तैयार नहीं होते।''

शो में हुई यह मजेदार बातचीत कुछ ही देर में इमोशनल हो गई। दरअसल, अमिताभ ने अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता को याद किया। यह कविता पिता और बेटे के रिश्ते, विरासत और उस सोच की बात करती है, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जाती है।

अमिताभ ने कहा, 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे। जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे।'

इससे पहले शो के एक एपिसोड में अमिताभ ने अपने पुराने सपने का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, ''एक समय मेरे मन में आईएफएस में जाने का विचार आया था। मैंने भी सिविल सर्विस का एग्जाम देने और भारतीय विदेश सेवा में करियर बनाने के बारे में सोचा था। हालांकि, उस समय मुझे आईएफएस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। मुझे इसका 'आई' तक नहीं आता था। इसलिए मैंने इस विचार को छोड़ दिया।''

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X