Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा

Updated on Monday, August 31, 2026 16:25 PM IST

मुंबई: इमरान हाशमी की फिल्मों और उनके किरदारों का एक अलग फैन बेस रहा है। जब उनकी फिल्म के लिए कोई गाना तैयार किया जाता है तो उसमें सिर्फ संगीत और शब्द ही नहीं, बल्कि उनके साथ जुड़ी पुरानी यादों और फैंस की भावनाओं की झलक भी नजर आती है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन 2' के गाने 'पिया घर आया - होमकमिंग' में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस गाने को संगीतकार अखिल सचदेवा ने तैयार किया है।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि इस गाने को बनाते समय उनके दिमाग में क्या चल रहा था और क्यों उन्होंने अपनी आवाज के लो नोट्स का इस्तेमाल किया।

अखिल सचदेवा ने कहा, ''मैं गाना बनाते समय सबसे पहले भावनाओं का खास ख्याल रखता हूं। मेरे लिए संगीत का मतलब किसी दूसरे की राय को कॉपी करना नहीं, बल्कि अपने दिल से निकली बात को सुर देना है। हालांकि, प्रोड्यूसर या डायरेक्टर की जरूरत के हिसाब से बदलाव किए जाते रहते हैं। मुझे खुशी है कि 'पिया घर आया' लोगों के दिलों तक पहुंच सका।''

अखिल ने कहा, ''यह गाना हिंदी और पंजाबी का मिश्रण है और इसमें पंजाबी शब्द भी शामिल हैं। गाने में मैं इमरान हाशमी की स्टार इमेज और उनके प्रति फैंस की दीवानगी को उतारना चाहता था।''

गाने को तैयार करने के पीछे अखिल ने अपना दिलचस्प आइडिया भी साझा किया। उन्होंने कहा, ''मेरा पूरा आइडिया यही था कि अगर इमरान हाशमी अभी मेरे सामने आ जाएं तो मुझे कैसा महसूस होगा? मैंने गाना कंपोज करते समय खुद को एक फैन की तरह देखा। मुझे 15 साल पीछे जाना था, उस समय में जब मैं संगीतकार नहीं था और इमरान हाशमी की फिल्में देखा करता था।'

अखिल ने कहा, ''इमरान हाशमी ने उन लाखों-करोड़ों फैंस पर जो असर डाला है, मैं उसी भावना को लिखना चाहता था। मेरी पंजाबी स्वाभाविक रूप से आती है। यह मेरे स्टाइल के साथ भी फिट बैठती है और इसी तरह मैंने इस गाने को पेश किया। मुझे खुशी है कि मेकर्स ने एक भी शब्द नहीं बदला। मैंने अपने दिल की आवाज पर भरोसा किया। मैंने गाने का स्केल इस तरह रखा कि मैं अपनी लो नोट्स का इस्तेमाल कर सकूं। यह भगवान का आशीर्वाद है कि मेरी बेस अच्छी है।''

उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि लो नोट्स गाने को एक अलग टेक्सचर देते हैं, और मैं इसी खासियत को इस गाने में इस्तेमाल करना चाहता था, ताकि मेरी आवाज सुनने वाले को अपने साथ खींचे और गाना एक अलग तरह का एहसास पैदा करे।''

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X