Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख • जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय • भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद • GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत • हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर • ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी • ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार • इंडिया ब्लॉक की प्रस्‍तावित रैली पर कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे बोले-जनता को जगाने के लिए है हमारा संघर्ष • अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती • उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली

पंजाब

हरजोत सिंह बैंस ने नंगल से प्रदेश भर में 10 दिवसीय सफाई अभियान का किया आगाज; सफाई सेवकों, पार्षदों और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Updated on Saturday, August 29, 2026 19:32 PM IST

चंडीगढ़/नंगल : स. भगवंत मान सरकार के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ कोt और मजबूत करते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज नंगल से प्रदेश भर में 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए सभी गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपीज़) को खत्म कर पंजाब को कूड़ा-कर्कट मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में सफाई सेवकों, स्थानीय पार्षदों और शहरवासियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों की भागीदारी के माध्यम से पंजाब को और साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाना है।

इस अवसर पर बोलते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि विशेष अभियान का उद्देश्य शहरों और कस्बों में खुलेआम कूड़ा फेंकने वाली जगहों को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और तेज करना है।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “पंजाब गुरुओं और संतों की पवित्र धरती है और यह अथाह आध्यात्मिक शक्ति वाली भूमि है। इसे साफ-सुथरा और सुंदर रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”

उन्होंने बताया कि अगले 10 दिनों के दौरान विधायक, डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, कार्यकारी अधिकारी, पार्षद, गैर-सरकारी संस्थाएं और अन्य सभी संबंधित भागीदार प्रदेश स्तरीय इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। सभी संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि हर रोज सुबह मैदान में रहकर गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की पहचान कर उन्हें खत्म करने के लिए काम करेंगे।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में आम लोगों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। नागरिक अपने क्षेत्रों में मौजूद गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की तस्वीरें पंजाब सरकार की एम-सेवा ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। हर शिकायत के लिए एक विशिष्ट आई.डी. जारी की जाएगी, जिसके माध्यम से लोग अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे और संबंधित स्थान की सफाई के लिए तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि पंजाब के प्रमुख शहरों और कस्बों में पहले ही कई गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की पहचान की जा चुकी है। इस विशेष अभियान के दौरान इन स्थानों को सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों और आम लोगों के संयुक्त प्रयासों से योजनाबद्ध एवं स्थायी रूप से खत्म करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों में सफाई गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

उन्होंने सफाई सेवकों की मेहनत का सम्मान करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारे सफाई सेवक शहरों और कस्बों को साफ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। हमें उनका सहयोग करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गैर-जिम्मेदाराना तरीके से कूड़ा फेंककर उनकी मेहनत को व्यर्थ न जाने दिया जाए।”

मंत्री ने लोगों से एम-सेवा ऐप डाउनलोड कर इसका उपयोग करने, गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स के बारे में सूचना देने और अपने क्षेत्रों में सफाई बनाए रखने के लिए सक्रिय योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पूरे अभियान पर एक विशेष निगरानी प्रणाली के माध्यम से करीबी नजर रखी जाएगी। नगर निगमों और नगर परिषदों में विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स को प्रभावी ढंग से खत्म करने और समय पर सफाई सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X