Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख • जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय • भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद • GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत • हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर • ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी • ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार • इंडिया ब्लॉक की प्रस्‍तावित रैली पर कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे बोले-जनता को जगाने के लिए है हमारा संघर्ष • अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती • उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली

पंजाब

लोकसभा सीटें 25 साल और फ्रीज करने का कांग्रेस का प्रस्ताव गलत, यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ : दलजीत चीमा

Updated on Friday, August 28, 2026 21:05 PM IST

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कांग्रेस के लोकसभा सीटों को अगले 25 साल तक फ्रीज करने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे गलत, अतार्किक और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की भावना के खिलाफ बताया। दलजीत सिंह चीमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश में लोकसभा सीटें पहले से ही लगभग 55 साल से फ्रीज हैं। 1971 में जब सीटें फ्रीज की गई थीं, तब भारत की आबादी केवल 54.8 करोड़ थी, जबकि आज आबादी लगभग 140 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। ऐसे में संसदीय क्षेत्र बहुत बड़े और संभालने में मुश्किल हो गए हैं, जिससे प्रभावी प्रतिनिधित्व में दिक्कत आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले 25 साल तक और फ्रीज रखा गया तो यह संकट और गहरा हो जाएगा।


दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि परिसीमन के बाद पंजाब और दक्षिण भारत के उन राज्यों को नुकसान होगा जिन्होंने जनसंख्या को नियंत्रित किया है। इन राज्यों की सीटें घट सकती हैं, जबकि मध्य और उत्तर भारत के ज्यादा आबादी वाले राज्यों की सीटें बढ़ जाएंगी। इससे देश के संघीय संतुलन पर बुरा असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सीटों को कृत्रिम रूप से सीमित रखने से युवा पीढ़ी के लिए राजनीतिक अवसर भी कम हो जाएंगे। एक और पीढ़ी तक सीटों की संख्या को रोकना युवा नेतृत्व के रास्ते बंद करने जैसा होगा। भारत को युवा नेतृत्व के लिए ज्यादा दरवाजे खोलने चाहिए, न कि बंद करने चाहिए।


दलजीत चीमा ने इसका समाधान भी सुझाया। उन्होंने कहा कि न तो अनिश्चितकाल तक सीटों को फ्रीज रखना सही है और न ही उन राज्यों को सजा देना सही है जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में सफलता हासिल की है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा की कुल ताकत को एक समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ा दिया जाए और फिर परिसीमन किया जाए, जिसमें सभी राज्यों की सीटें एक समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएं। इससे प्रतिनिधित्व बेहतर होगा, बढ़ती आबादी को जगह मिलेगी, युवा नेताओं के लिए ज्यादा मौके बनेंगे और देश का संघीय संतुलन भी बना रहेगा।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X