Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

Updated on Friday, August 28, 2026 11:46 AM IST

अमाल ने म्यूजिक से ब्रेक का ऐलान कर फैंस के बीच बड़ी हलचल पैदा कर दी है। अमाल ने ब्रेक लेने के साथ ही ये भी बताया कि वो फिर से कमबैक कब करेंगे। म्यूजिक कंपोजर और 'बिग बॉस 19' फेम अमाल मलिक हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अमाल कभी अपने परिवार संग विवादों को लेकर चर्चा में आए तो कभी बिग बॉस में अपने गेम को लेकर। ऐसे में अब एक बार फिर से अमाल मलिक चर्चा में आए हैं। अमाल ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। अमाल ने म्यूजिक से ब्रेक का ऐलान कर फैंस के बीच बड़ी हलचल पैदा कर दी है। अमाल ने ब्रेक लेने के साथ ही ये भी बताया कि वो फिर से कमबैक कब करेंगे। ऐसे में चलिए बताते हैं इस ब्रेक के पीछे की वजह क्या है।

अमाल ने म्यूजिक से लिया लंबा ब्रेक
म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने बीते रोज यानी 27 अगस्त को म्यूजिक से ब्रेक लेने का ऐलान किया। अमाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी है। अमाल ने लिखा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं पूरी तरह से वही करूंगा जो मेरे लिए सबसे अच्छा है और जो मेरे दिल और सेहत के लिए जरूरी है।'

मुझे आगे बढ़ना है, ठीक होना है इसलिए...
अमाल ने आगे लिखा, 'मुझे अपने मन, दिमाग, शरीर, आत्मा कुल मिलाकर पूरी तरह से शारीरिक रूप से ठीक होने के लिए ब्रेक की जरूरत है। मुझे आगे बढ़ना है, ठीक होना है और जल्द ही आप सभी प्यारे #Amaalians के लिए ढेर सारे सुरों के साथ वापसी करनी है। अगले साल तक कोई फिल्मी म्यूजिक नहीं; पुरानी अनरिलीज्ड फिल्मों के गाने जल्द आ सकते हैं, अगर वे फिल्में रिलीज हुईं तो। क्योंकि ये कम बजट की फिल्में हैं, जिन्हें अच्छी नीयत से बनाया गया और ऐसे लोगों को आसानी से स्क्रीन नहीं मिलती, इसलिए उन प्रोजेक्ट्स के भविष्य के बारे में कुछ पता नहीं...।'

अब मुझे विदा दें...
अमाल ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, 'आपसे गुजारिश है कि मुझे और परेशान न करें। जैसे ही मुझे कुछ पता चलेगा, मैं अपडेट कर दूंगा। म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है, अब मैं म्यूजिक की तरफ वापस चलने लगा हूं...। अब मुझे विदा दें, मैं वापस आऊंगा। खैर, अभी के लिए विदा ले रहा हूं...।' अमाल मलिक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अमाल के फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

 

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X