Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

'मेरी जिंदगी को नर्क बना...', सारा अली खान की मां अमृता सिंह संग झगड़े पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बुरे दौर से गुजरा'

Updated on Friday, August 28, 2026 11:42 AM IST

ओरी ने कहा कि सारा अली खान की मां, अमृता सिंह की वजह से उन्हें गहरा 'सदमा' लगा था और बताया कि यह अनुभव ऐसा था, जिससे वह पहले कभी नहीं गुजरे थे। ओरहान अवात्रामणि, जिन्हें हर कोई ओरी के नाम से जानता है। सोशल मीडिया पर फेमस होने के साथ ही ओरी बॉलीवुड स्टार किड्स के बेहद करीब हैं। बॉलीवुड की पार्टीज में उन्हें ओरी को स्टार्स संग एंजॉय करते हुए हमेशा ही देखा जाता है। ऐसे में ओरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे मुश्किल दौर में के बारे में बात की। ओरी से जब उनके मुश्किल समय के बारे में पूछा गया जिसने उन्हें मानसिक मजबूती और मुश्किलों से उबरने की हिम्मत दी, तो ओरी ने 2021 में गुजरे अपने एक्सपीरियंस को याद किया। उन्होंने कहा कि सारा अली खान की मां, अमृता सिंह की वजह से उन्हें गहरा 'सदमा' लगा था और बताया कि यह अनुभव ऐसा था, जिससे वह पहले कभी नहीं गुजरे थे।


'यह मेरी जिंदगी का बहुत बुरा समय था'
ओरी ने हाल ही में पिंकविला को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान ओरी ने बताया, '2021 में अमृता सिंह खान ने मुझे एक हद से ज्यादा परेशान किया था। उन्होंने ने मुझे पूरी तरह से सदमे में डाल दिया था। यह बहुत ज्यादा था। मुझे नहीं लगता कि मैं पहले कभी ऐसी किसी चीज से गुजरा हूं।' उस मुश्किल दौर को याद करते हुए ओरी ने आगे कहा, 'यह मेरी जिंदगी का बहुत बुरा और मुश्किल समय था, उन्होंने सच में मुझे बहुत बुरी हालत में डाल दिया था।'


'अब कोई भी चीज मुझे दुखी नहीं करती'
ओरी ने इंटरव्यू में आगे ये भी बताया कि कैसे उनके आस-पास के लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल दौर के बाद वे और मजबूत होकर उभरेंगे। उस समय अपने रिएक्शन को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'जब मैं उस स्थिति से बाहर निकला, तो लोग कहते थे कि तुम इससे और मजबूत होकर निकलोगे। मेरा सोचना था कि 'मुझे इतनी ज्यादा मजबूती की जरूरत नहीं है।' आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि उस एक्सपीरियंस ने उन्हें बदल दिया है। उन्होंने आगे कहा, 'आखिर जिंदगी में इतनी ज्यादा मजबूती की किसे जरूरत होती है? फिर मुझे एहसास हुआ कि अब मुझ पर किसी चीज का कोई असर नहीं होता। यानी, कोई भी चीज मुझे सच में दुखी नहीं करती।'

शुरुआत में मुझे जो नफरत मिली
ओरी को उनके इस एक्सपीरियंस ने उन्हें कैसे बदला, इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस "सदमे" से वे गुजरे, उसने उन्हें लोगों की नजर और आलोचनाओं का सामना करने की हिम्मत दी। उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि उस समय जिस सदमे से मैं गुजरा, उसने मुझे इतना मजबूत बना दिया कि जब मैं एक पब्लिक फिगर बना, शुरुआत में मुझे जो नफरत मिली, उसका मुझ पर कोई असर नहीं हुआ।'

लोग उनकी "बेइज्जती" करते थे
ओरी ने आगे कहा कि लोग उनकी "बेइज्जती" करते थे, लेकिन उस आलोचना का उन पर इमोशनल तौर से कोई असर नहीं पड़ता था। जब उनसे पूछा गया कि उनके और अमृता के बीच असल में क्या हुआ था? इस पर ओरी ने जवाब दिया, 'सच कहूं तो बुरे लोगों के साथ बुरी चीजें ही होती हैं। मैं बस इतना ही कहूंगा।'

आखिर क्या था वो पूरा मामला?
अमृता सिंह के साथ ओरी के कथित झगड़े की असल वजह फिलहाल साफ नहीं है। हालांकि, ओरी ने इस एक्सपीरिएंस को "सदमा" बताया है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके और अमृता सिंह के बीच असल में क्या हुआ था। बता दें कि जनवरी 2026 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने कहा था, 'सारा के साथ दोस्त होने का दिखावा करने का मतलब है उस सदमे को ठीक मान लेना जो उनकी मां ने मुझे दिया था, और मुझे नहीं लगता कि मैं अब ऐसा कर सकता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि अगर अमृता माफी मांग लें, तो वह इस मामले को भूलने के बारे में सोच सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X