Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पंजाब

पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारियों में बढ़ रहा आक्रोश, सड़कों पर उतरने को मजबूर : तरुण चुघ

Updated on Thursday, August 27, 2026 20:31 PM IST

पंजाब : भारतीय जनता पार्टी के सांसद तरुण चुघ ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 7.5 लाख कर्मचारी और पेंशनर आज अपना काम छोड़कर पेन-डाउन हड़ताल के तहत सड़कों पर उतर आए हैं। तरुण चुघ ने कहा, "पंजाब में 7.5 लाख कर्मचारी और पेंशनर, जिन पर 7.5 लाख परिवारों की जिम्मेदारी है, आज अपना काम छोड़कर पेन-डाउन हड़ताल के तहत सड़कों पर उतर आए हैं। यह राज्यव्यापी बंद, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की पंजाब-विरोधी और कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के गुस्से का ज्वालामुखी फटने जैसा है। इसी तरह पंजाब का हर नागरिक, हर वर्ग, हर समुदाय, हर क्षेत्र और हर गांव पंजाब सरकार के खिलाफ आक्रोशित है।" उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के कर्मचारी हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद भी अपने हक के 18 प्रतिशत डीए को प्राप्त करने के लिए सड़कों पर आने को मजबूर हुए हैं। चुघ ने कहा, "सरकार अब न्यायालय के आदेश को भी नहीं मान रही है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली और ठेका कर्मचारियों व पेंशनर्स की नियुक्ति की मांग लंबे समय से लंबित है। यह वादा आपने अपने मैनिफेस्टो में किया था। विज्ञापनों पर तो करोड़ों रुपये की फिजूलखर्ची की जा रही है लेकिन बात आए स्कूलों की, बात आए हॉस्पिटलों की, बात आए पेंशनर्स की, बात आए वृद्धावस्था पेंशन की, बात आए विधवा पेंशन की या सरकारी कर्मचारियों के डीए की, पंजाब सरकार हाथ खड़े किए दिखती है।"


तरुण चुघ ने भगवंत मान सरकार को वीआईपी-कल्चर वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा, "पंजाब में भगवंत मान सरकार ऐसी सरकार बन गई है जो लोगों की भावनाओं, वादों और उम्मीदों को कुचलती है और वीआईपी-कल्चर वाली सरकार के तौर पर काम करती है, जो कुछ चुनिंदा लोगों के इशारे पर चलती है। जहां मुख्य आका से लेकर अर्दली तक सब संस्थागत लूट की नई-नई योजनाएं रोज बनाकर ला रहे हैं और पंजाब को लूट रहे हैं।"


उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। चुघ ने कहा, "पंजाब में अब तो हालात यह हो गए हैं कि बलात्कारियों को बचाने के लिए अपराधी और रक्षकों के बीच बोली लग रही है। रेत माफिया, खनन माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, बदली माफिया, रंगदारी माफिया, ड्रग माफिया और बिचौलिया माफिया पंजाब को बेखौफ होकर लूट रहा है। वहीं हिंसक वारदातों में पिछले 54 महीनों में कई गुना बढ़ोतरी चिंताजनक है। सीमावर्ती पंजाब को दहकते हुए शोले की ओर धकेलने का प्रयास यह नौसिखिया और नालायक सरकार कर रही है।"


नेपाल में आई आपदा पर तरुण चुघ ने दुख जताया। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुखद है। ऐसी खबरें हैं कि कई भारतीय भी लापता हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि भारत नेपाल को हरसंभव मदद देगा। भारतीय जनता पार्टी की संवेदनाएं, हम सबकी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।"

वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए तरुण चुघ ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "लोग न केवल उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार से नाखुश हैं बल्कि जनता बहुत परेशान और दुखी भी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस अब तक एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। जनता का गुस्सा और नाराजगी लगातार बढ़ रही है।"

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X