Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पंजाब

पंजाब : बठिंडा में सिविल अस्पताल कर्मियों का प्रदर्शन, साढ़े चार साल से मांगों के लंबित रहने का आरोप

Updated on Wednesday, August 26, 2026 19:30 PM IST

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा में सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में समान काम के लिए समान वेतन, वेतन में बढ़ोतरी, ग्रेच्युटी और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने बठिंडा जिले में आम आदमी क्लीनिक बंद करने की मांग का भी समर्थन किया। उनका आरोप है कि इन क्लीनिकों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके साथ ही, सरकार ने वहां काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने का अपना वादा भी पूरा नहीं किया है। प्रदर्शन में सिविल अस्पताल के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। एक महिला प्रदर्शनकारी रणजीत कौर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं पिछले 18 साल से यहां काम कर रही हूं। हमारी कोई मांग पूरी नहीं की गई है। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम सड़कों पर उतरेंगे।"


उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने सिर्फ भरोसा दिलाया कि मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन, साढ़े चार साल पूरे होने के बावजूद आज तक हमारी मांगों पर ध्यान तक नहीं दिया गया।
एनएचएम कर्मचारी अवनीश कुमार ने कहा कि हमारी पांच से सात प्रमुख मांगें हैं, जो कई वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इन मांगों को अब तक पूरा नहीं किया है। 2022 में पंजाब में भगवंत मान की आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के समय वादा किया गया था कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। हम लोग विरोध अपने हक के लिए जता रहे हैं, तो प्रशासन और शासन को हमारी बात सुननी चाहिए। लेकिन कर्मचारियों को डराया और धमकाया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि "हड़ताल खत्म करें और काम पर लौटें।"


अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। सरकार ने समान काम के लिए समान वेतन देने और अकुशल कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, लेकिन इन वादों पर अब तक अमल नहीं हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी है। कर्मचारियों के मुताबिक, वे लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को हुए प्रदर्शन में सिविल अस्पताल के विभिन्न विभागों में काम करने वाले अकुशल कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।


आम आदमी क्लीनिक में काम करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि मौजूदा सरकार ने बाहरी इलाकों में आम आदमी क्लीनिक तो खोल दिए, लेकिन वहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण कर्मचारियों और मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X