Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

हिमाचल प्रदेश

Himachal: भाजपा विधायक दल ने रिज पर कांग्रेस के खिलाफ दिया धरना, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गाया राष्ट्रगीत

Updated on Sunday, August 23, 2026 20:01 PM IST

शिमला : प्रदेश भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में रविवार को रिज मैदान शिमला पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने के दौरान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने रंग दे बसंती चोला सहित देशभक्ति के गीतों से कार्यकर्त्ताओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा विधायक और कार्यकर्त्ता भी देशभक्ति के गीतों में उत्साहपूर्वक शामिल हुए और रिज मैदान राष्ट्रभक्ति के नारों एवं गीतों से गूंज उठा।


वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल ने विधानसभा में केवल इतना आग्रह किया था कि सदन में संपूर्ण वंदे मातरम् का सम्मानपूर्वक गायन किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन की कार्यवाही से पहले तैयार किए गए कार्यक्रम में वंदे मातरम् का उल्लेख था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। भाजपा ने सदन के भीतर इस विषय को उठाया, परंतु सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाने के बजाय गतिरोध की स्थिति पैदा की।


देश और उसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं से ऊपर नहीं सीडब्ल्यूसी का निर्णय
जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1937 में कांग्रेस ने वंदे मातरम् के केवल कुछ अंशों को अपनाने का निर्णय लिया था। उन्होंने दावा किया कि 6 अप्रैल, 1938 को जवाहरलाल नेहरू द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना को लिखे गए पत्र में भी वंदे मातरम् से संबंधित आपत्तियों का उल्लेख किया गया था। आज स्वतंत्र भारत में राष्ट्रगीत के सम्मान का प्रश्न किसी राजनीतिक दल के निर्णय से नहीं बल्कि राष्ट्रीय भावना और संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का कोई निर्णय देश और उसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं से ऊपर नहीं हो सकता। देश संविधान और संसद द्वारा स्थापित व्यवस्थाओं के अनुसार चलता है, किसी राजनीतिक दल के फरमान से नहीं। भाजपा का स्पष्ट मत है कि वंदे मातरम् के प्रति पूर्ण श्रद्धा और सम्मान का भाव होना चाहिए।


राष्ट्रगान के अपमान का आरोप पूरी तरह गलत, वीडियो सार्वजनिक करें
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा विधायकों पर राष्ट्रगान के अपमान के लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में राष्ट्रगान के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य पूरे सम्मान के साथ खड़े रहे और राष्ट्रगान में शामिल हुए। इसके बाद विपक्ष ने वंदे मातरम् के गायन की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल पिछले तीन दिनों से विधानसभा की उस कार्यवाही का वीडियो मांग रहा है। विधानसभा अध्यक्ष से भी इस संबंध में मुलाकात की गई है और विपक्ष के सभी विधायकों ने विधानसभा सचिव को लिखित रूप से वीडियो उपलब्ध करवाने की मांग की है, लेकिन अभी तक वीडियो उपलब्ध नहीं करवाया गया। यदि कांग्रेस के आरोपों में सच्चाई है तो विधानसभा की कार्यवाही का पूरा वीडियो सार्वजनिक किया जाए।


जनहित के सवालों से बचना चाहती है प्रदेश सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधानसभा में जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा चाहती है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय 5 वर्षों में 5 लाख रोजगार और प्रतिवर्ष एक लाख नौकरियां देने की गारंटी दी थी। भाजपा इस गारंटी की वास्तविक स्थिति पर सरकार से जवाब चाहती है। विपक्ष ने प्रश्नकाल चलाने और सदन की कार्यवाही में पूर्ण सहयोग देने की बात कही है, लेकिन प्रदेश में पहली बार ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है कि विपक्ष सदन चलाना चाहता है और सत्ता पक्ष के विधायक तथा मंत्री स्वयं नारे लगाते हुए सदन से बाहर जा रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

: बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

: हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

: कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

: अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

X