Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है

Updated on Tuesday, August 18, 2026 11:42 AM IST

मुंबई : अभिनेत्री सोहा अली खान नियमित फिटनेस और हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाने पर ज्यादा जोर देती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने प्रोटीन से भरपूर ओट्स की रेसिपी बताई और इसके खाने के फायदे पर भी जोर दिया। सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे सुबह का हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर ओट्स बनाती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि यह हेल्दी ब्रेकफास्ट महिलाओं के लिए पर्याप्त प्रोटीन का सोर्स भी हो सकता है। वीडियो में अभिनेत्री सोहा अली खान किचन में डिश बना रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट के जरिए इस बात पर भी जोर दिया कि प्रोटीन की आवश्यकता हर किसी को होती है। प्रोटीन सिर्फ जिम जाने वालों के लिए नहीं है। ये हर महिला के लिए बहुत जरूरी है। फिर भी हममें से कई भारतीय महिलाएं रोज पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पातीं।


उन्होंने प्रोटीन के फायदों पर जोर देते हुए लिखा, "प्रोटीन से मसल्स मजबूत होती हैं, हड्डियां अच्छी रहती हैं, इम्यूनिटी बढ़ती है और उम्र के साथ हेल्दी रहते हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, प्रोटीन की जरूरत और भी ज्यादा हो जाती है। अच्छी बात ये है कि ज्यादा प्रोटीन लेने के लिए घंटों किचन में खड़े होने या मुश्किल रेसिपी की जरूरत नहीं है। यहां एक सुपर जल्दी बनने वाला, वेजिटेरियन, प्रोटीन वाला नाश्ता है जिसे आप बिजी सुबह में भी बना सकती हैं। इसे बनाते वक्त सामान कम, मेहनत कम और पोषण भरपूर होता है।"


अभिनेत्री ने अपनी स्वादिष्ट प्रोटीन से भरपूर डिश का नाम नहीं बताया है। डिश की रेसिपी बताते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "एक पैन में 20–25 ग्राम रोल्ड ओट्स और पानी/दूध डालें। धीमी आंच पर 3-5 मिनट तक पकाएं, जब तक ओट्स नरम न हो जाएं, गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें। इससे प्रोटीन पाउडर की गांठे नहीं बनेंगी। अब धीरे-धीरे 25–30 ग्राम पी प्रोटीन पाउडर मिलाएं और स्मूथ होने तक चलाएं। इसमें 1 बड़ा चम्मच हेम्प सीड्स, 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स और 1 छोटा चम्मच ताजा पिसी हुई अलसी मिला दें, ऊपर से बेरी और कटे हुए अखरोट/मैकाडामिया डालें। आखिर में दालचीनी पाउडर छिड़क दें।"

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X