Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

यश ने ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन के दौरान दिए अपने पुराने बयान पर की बात, बोले, “इंसान बदलता है; अगर कोई कहे कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है”

Updated on Tuesday, August 18, 2026 11:41 AM IST

रॉकिंग स्टार यश ने खुलकर बताया कि वक्त के साथ उनके नजरिए में कितना बदलाव आया है। कभी यश की सोच थी कि ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जिन्हें दर्शक अपने माता-पिता के साथ आराम से बैठकर देख सकें। लेकिन अब उनका नजरिया काफी बदल चुका है। ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा के साथ बातचीत के दौरान यश ने माना कि समय के साथ उनकी सोच में 100 प्रतिशत बदलाव आया है। अपने बदले हुए नजरिए पर बात करते हुए यश ने कहा, “मैं 100 प्रतिशत बदला हूं। इंसान बदलता है। अगर कोई कहता है कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है।” यश ने समझाया कि बदलाव इंसान की फितरत का हिस्सा है और वक्त के साथ हमारी सोच, मान्यताएं और नजरिया बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा, “इवॉल्यूशन इंसानी नेचर का हिस्सा है। हर कोई बदलता है। जिस चीज पर आप 10 साल पहले विश्वास करते थे, आज वो चीज अलग हो सकती है।”


एक्टर ने आगे कहा कि सिर्फ सालों में ही नहीं, बल्कि कुछ दिनों या मिनटों में भी इंसान की सोच बदल सकती है। उन्होंने कहा, “जिस चीज के बारे में आप एक हफ्ते पहले सोचते थे, वो भी बदल सकती है। 10 मिनट पहले मैं सोच रहा था कि मैं हिंदी कैसे बोलूं? और अब मैं हिंदी बोल रहा हूं। ऐसा होता है। यही जिंदगी है। ये बदलती रहती है।”


यश के लिए यह बदलाव उनके सिनेमा और कहानी कहने के अंदाज में आए बदलाव को भी दर्शाता है। वक्त के साथ उन्होंने ऐसे किरदारों और कहानियों को एक्सप्लोर किया है, जो शायद उस सोच की सीमाओं में फिट न बैठें, जिसे उन्होंने कभी अपने सिनेमा के लिए तय किया था।
गीटू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ दुनिया भर में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X