Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

धर्म कर्म

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

Updated on Monday, August 17, 2026 14:35 PM IST

वाराणसी: सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं। खासकर वाराणसी में बारिश के बावजूद श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने दर्शन के लिए लंबी लाइनों में इंतजार किया और बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाया। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस की तैनाती और ड्रोन से निगरानी सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों और कांवड़ियों का फूलों की बारिश करके गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर मंदिर को खूबसूरती से सजाया गया था। भक्तों ने मंगला आरती में हिस्सा लिया और 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाए, जिससे आस्था और भक्ति का माहौल बन गया।

दशाश्वमेध क्षेत्र के एसीपी अतुल अंजन ने आईएएनएस को बताया कि सुबह से ही लाखों भक्त आ रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि पानी का स्तर ऊंचा होने और लगातार बढ़ने के कारण नावों का संचालन रोक दिया गया है।

अतुल अंजन ने कहा, "आज सावन का तीसरा सोमवार है और नाग पंचमी का त्योहार भी है। सुबह से ही लाखों भक्त आ रहे हैं। पानी का स्तर काफी ऊंचा है और लगातार बढ़ रहा है, इसलिए नावों का संचालन रोक दिया गया है।"

डीआईजी शिवहरी मीणा ने बताया कि अधिकारी आधी रात से ही तैनात थे और लाइनों को व्यवस्थित तरीके से संभाल रहे थे। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "आज सावन का तीसरा सोमवार है। जैसा कि आप देख सकते हैं, सभी अधिकारी आधी रात से ही ड्यूटी पर हैं। सभी लोग फील्ड में हैं और लाइनों को व्यवस्थित तरीके से संभाला जा रहा है।"

इस दौरान, श्रद्धालु भी प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए नजर आए। एक श्रद्धालु ने कहा, "व्यवस्था बहुत अच्छी है। मुझे नहीं लगता कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से किसी भी जगह ऐसी व्यवस्था है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें सोमवार को छोड़कर हर दिन बाबा के स्पर्श दर्शन का मौका मिलता है।"

उन्होंने कहा कि सोमवार के दिन कांवड़ियों की संख्या अधिक होती है, इसलिए प्रशासन ने अन्य भक्तों के लिए इस दिन रोक लगा रखी है। बाकी दिनों में लोग अच्छे से दर्शन कर पा रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
महर्षि वाल्मीकि जयंती : संघर्ष, साधना और रामायण की रचना की प्रेरक कथा

: महर्षि वाल्मीकि जयंती : संघर्ष, साधना और रामायण की रचना की प्रेरक कथा

28 या 29 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानें सरगी से चांद निकलने के समय तक की पूरी जानकारी

: 28 या 29 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानें सरगी से चांद निकलने के समय तक की पूरी जानकारी

विजयादशमी : परंपरा, पराक्रम, न्याय और आध्यात्मिक चेतना की विजय गाथा

: विजयादशमी : परंपरा, पराक्रम, न्याय और आध्यात्मिक चेतना की विजय गाथा

कहीं रावण दहन तो कहीं दुर्गा विसर्जन, भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है दशहरा

: कहीं रावण दहन तो कहीं दुर्गा विसर्जन, भारत में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है दशहरा

मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

: मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

: पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

: विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

: मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

: जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

: 'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

X