Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
• IFFI 2026: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ इंडियन पैनोरमा में चयनित • पीएम मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखने के समारोह का नेतृत्व किया • पंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना • ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड • सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स • इंद्रियों को नियंत्रण में रखने वाला व्यक्ति उत्कृष्ट शांति को प्राप्त होता है : पीएम मोदी • आंध्र प्रदेश में ‘अकवान’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं • आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर • रामोजी राव ने पत्रकारिता में मूल्यों को स्थापित किया, उनके नाम से जुड़े पुरस्कार का विशेष महत्व: अमित शाह

उत्तराखंड

उत्तराखंड सुरंग हादसा : चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 4 शव बरामद

Updated on Friday, August 14, 2026 11:27 AM IST

देहरादून/चमोली : उत्तराखंड के चमोली ज़िले में पीपलकोटी स्थित टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (THDC) की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम हुए भीषण हादसे के बाद बचाव अभियान (Rescue Operation) तेज़ी से जारी है। सुरंग के अंदर अचानक अत्यधिक पानी और मलबा भर जाने से कई मज़दूर फंस गए थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम के अनुसार अब तक चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है। वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 लोग घायल हैं।


पोर्टल से 2 किलोमीटर अंदर फटा पानी का स्रोत
टीएचडीसी के प्रोजेक्ट हेड अजय वर्मा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया
हादसे का स्थान: यह घटना सुरंग के पोर्टल से लगभग दो किलोमीटर अंदर हुई।
अचानक आया पानी: जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सुरंग के भीतर करीब 20 से 22 लोग काम कर रहे थे। अचानक पानी का एक स्रोत फट गया और भीषण रफ़्तार से पानी सुरंग के अंदर घुस आया।
सुरक्षित निकले कुछ लोग: पानी के तेज बहाव के साथ कुछ लोग किसी तरह बहकर बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए, जबकि अन्य लोग अंदर ही फंस गए।


पानी का स्तर बढ़ने से रेस्क्यू में आ रही चुनौतियां
एनडीआरएफ (NDRF) के टीम कमांडर अमृत लाल मीणा ने बताया कि जब टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, उस समय सुरंग के भीतर भारी मात्रा में पानी भरा हुआ था और किनारों से भी लगातार पानी का रिसाव हो रहा था। इसके बाद पानी का स्तर और अधिक बढ़ गया।
एनडीआरएफ के जवानों ने विशेष उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए अब तक चार शव पानी से बाहर निकाले हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सुरंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित या बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment
X