Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

Updated on Thursday, August 13, 2026 17:59 PM IST

मुंबई : हिंदी फिल्मों के लिए सिंगर सुनिधि चौहान ने रोमांटिक से लेकर इमोशनल समेत कई तरह के गाने गाए और अलग पहचान बनाई। इस पहचान के पीछे उनका एक लंबा सफर रहा है। यह सफर उस समय शुरू हो गया था, जब वह महज 5 साल की थी। इस उम्र में उन्हें मंच पर जाने का मतलब भी ठीक से पता नहीं था।

सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके जन्म का नाम निधि चौहान था। उनके पिता थिएटर से जुड़े थे और बचपन से ही सुनिधि को संगीत का माहौल मिला। करीब चार-पांच साल की उम्र में वह स्थानीय कार्यक्रमों और छोटे मंचों पर गाने लगी थीं। सुनिधि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वह मंच के पीछे खड़ी रहती थीं और उनके पिता इशारा करके स्टेज पर भेजते थे।

बचपन में ही उनकी प्रतिभा को पहचान लिया गया था। जब वह करीब 11 साल की हुईं तो परिवार दिल्ली से मुंबई आ गया। वहां उनकी मुलाकात मशहूर संगीतकार कल्याणजी से हुई और वह उनकी संगीत अकादमी से जुड़ गईं। बाद में वह कल्याणजी-आनंदजी के बच्चों के ग्रुप 'लिटिल वंडर्स' की प्रमुख गायिका बन गईं।

उन्हें कम उम्र में ही फिल्मों में गाने का मौका भी मिला। 1996 में फिल्म 'शस्त्र' के गाने 'लड़की दीवानी देखो' से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। उसी साल उन्होंने दूरदर्शन के सिंगिंग शो 'मेरी आवाज सुनो' में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। उस समय वह महज 13 साल की थीं। इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी उन्हें लता मंगेशकर ने दी थी। सुनिधि ने बाद में बताया कि वह लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानती थीं और उस दिन उनके सामने गाते समय बहुत घबरा गई थीं।

फिल्मों में शुरुआत तो जल्दी हो गई थी, लेकिन बड़ा नाम बनने में कुछ साल लगे। 1999 में फिल्म 'मस्त' का गाना 'रुकी रुकी सी जिंदगी' उनकी पहचान का बड़ा कारण बना। इसके बाद 'फिजा' का 'महबूब मेरे' आया और फिर 'धूम' का 'धूम मचाले', 'ओमकारा' का 'बीड़ी', 'डॉन' का 'ये मेरा दिल', 'फैशन' का 'देशी गर्ल', 'तीस मार खान' का 'शीला की जवानी' और 'धूम 3' का 'कमली' जैसे गानों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया।

लेकिन सुनिधि के सफर में एक ऐसा दौर भी आया जब उनकी आवाज को लेकर उन्हें काफी बातें सुननी पड़ीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कुछ संगीतकार उनकी आवाज को 'मर्दाना' कहते थे। उन्हें रोमांटिक गाने देने से भी मना किया गया और एक समय वह खास तरह के गीत या आइटम गानों तक सीमित कर दी गई थीं।

सुनिधि ने बताया कि संगीतकार अनु मलिक ने ऐसे समय में उनका साथ दिया और उन्हें अलग तरह के गाने दिलाने में मदद की। बाद में यही दमदार आवाज उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई।

निजी जिंदगी में भी सुनिधि का सफर आसान नहीं रहा। 2002 में 18 साल की उम्र में उन्होंने कोरियोग्राफर और निर्देशक बॉबी खान से शादी की। यह शादी करीब एक साल ही चली और दोनों अलग हो गए। उस समय उनके परिवार के साथ भी रिश्ते खराब हुए थे। तलाक के बाद उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने फिर अपने काम पर ध्यान दिया और धीरे-धीरे करियर को नई ऊंचाई दी। बाद में उन्होंने संगीतकार हितेश सोनिक से शादी की। दोनों का एक बेटा है।

सुनिधि को उनके काम के लिए कई बड़े पुरस्कार मिले हैं। उन्हें फिल्म 'मस्त' के लिए आर.डी. बर्मन अवॉर्ड मिला। इसके बाद 'बीड़ी' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला और 'शीला की जवानी' के लिए भी उन्होंने फिल्मफेयर जीता। उनके नाम तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ सहित कई सम्मान दर्ज हैं।

सुनिधि ने फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे के लिए भी काम किया और कई सिंगिंग रियलिटी शो में जज बनीं। हालांकि बाद में उन्होंने इस काम से दूरी बना ली। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि रियलिटी शो का माहौल अब उनके लिए सही जगह नहीं है। वह उस जगह से खुद को जुड़ा हुआ महसूस नहीं करतीं।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X