Friday, 30 October 2026
BREAKING
• 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज • 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी' • 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर • 'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं' • राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित • प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए • कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेष पर सरकार की निगरानी, 3.1% नमूने मानक से ऊपर

Updated on Wednesday, August 12, 2026 17:04 PM IST

पिछले तीन वर्षों के दौरान 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जांच किए गए 70,652 फल और सब्जियों के नमूनों में से केवल करीब 3.1 प्रतिशत में ही भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा निर्धारित अधिकतम अवशेष सीमा (MRL) से ज्यादा कीटनाशक अवशेष पाए गए। सरकार ने मंगलवार को संसद में यह जानकारी दी।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (DA&FW) वर्ष 2005-06 से राष्ट्रीय स्तर पर कीटनाशक अवशेषों की निगरानी (MPRNL) परियोजना लागू कर रहा है। इसका उद्देश्य कृषि उत्पादों में कीटनाशक अवशेषों के स्तर का आकलन करना है।

संसद में एक तारांकित प्रश्न के जवाब में चौहान ने बताया कि इस परियोजना के तहत नमूने 40 भाग लेने वाली प्रयोगशालाओं के माध्यम से एकत्र किए जाते हैं। इसके बाद जांच रिपोर्ट संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि विभागों के साथ साझा की जाती है, ताकि किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने और कीटनाशकों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा सकें।

सरकार ने राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (NPSS) भी शुरू की है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसमें मोबाइल एप्लिकेशन और वेब पोर्टल शामिल हैं। इसके माध्यम से वास्तविक समय में कीटों की पहचान, निगरानी और विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराई जाती है।

मंत्री के अनुसार, NPSS के तहत जरूरत पड़ने पर ही पंजीकरण समिति द्वारा अनुमोदित कीटनाशकों के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है और उनकी निर्धारित मात्रा का पालन करने पर जोर दिया जाता है।

कृषि मंत्रालय अपने 48 केंद्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्रों (CIPMCs) और टिड्डी-सह-केंद्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्रों (LCIPMCs) के माध्यम से भी जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम चला रहा है।

वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच इन केंद्रों ने 1,353 किसान फील्ड स्कूल कार्यक्रम आयोजित किए, जिनसे 46,969 किसान लाभान्वित हुए। इसी अवधि में 680 दो-दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 37,664 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अलावा, कीटनाशकों के सुरक्षित और विवेकपूर्ण इस्तेमाल को लेकर 2,384 जागरूकता अभियानों के माध्यम से 76,702 किसानों तक पहुंच बनाई गई। मंत्रालय ने इसी अवधि में 2,548 बीज उपचार अभियान भी चलाए, जिनसे 81,048 किसान लाभान्वित हुए।

सरकार आधुनिक कृषि तकनीकों और बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए विभिन्न योजनाएं भी लागू कर रही है। इनमें फलों और सब्जियों के उत्पादन सहित बागवानी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (MIDH) भी शामिल है।

इसके अलावा, 21 राज्यों ने कीटनाशक अवशेषों की निगरानी तथा अच्छी कृषि पद्धतियों (GAP) और एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM) के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूत करने के लिए समितियों का गठन किया है। इसका उद्देश्य कृषि उत्पादों में कीटनाशक अवशेषों को कम करना है।

 

Have something to say? Post your comment
'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

: भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

: भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

: हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

: अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

X