Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

Updated on Sunday, August 09, 2026 15:14 PM IST

जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में अभिनेता पीयूष मिश्रा भी शामिल हुए। झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा दिल्ली के बाद अब झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में अभिनेता पीयूष मिश्रा भी शामिल हुए। उनके मुताबिक छात्रों के "दर्द और तकलीफ" को देखकर उनका दिल भर आया और वे उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े होना चाहते थे।


रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा
एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर पहुंचे और छात्रों का साथ देने के अपने फैसले के बारे में बात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विरोध कर रहे कुछ उम्मीदवारों के इंटरव्यू देखकर ही उन्हें लगा कि उन्हें यहां पर आकर उनका समर्थन करना चाहिए।



काजल राघवानी
मैंने उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी
पीयूष मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं किसी और वजह से समर्थन देने नहीं आया था। मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे। मैंने उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए बस इतना ही काफी था।' पीयूष ने युवाओं के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की और कहा कि वह प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि 'खाना, तिरपाल' और आर्थिक मदद के रूप में सहायता पहले ही दी जा चुकी है। हम अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ कर रहे हैं।


पीयूष मिश्रा ने 'आरंभ है प्रचंड' गाना गाया
झारखंड में चल रहे विरोध प्रदर्शन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर 2009 की हिंदी फिल्म 'गुलाल' का अपना गाना 'आरंभ है प्रचंड' गाते हुए दिख रहे हैं। इस गाने को पीयूष ने ही लिखा, कंपोज किया और गाया है। यह गाना अपने क्रांतिकारी बोलों के लिए जाना जाता है, जो हिम्मत, मजबूती और अन्याय के खिलाफ खड़े होने जैसे विषयों को उजागर करते हैं।


आखिर झारखंड में क्यों हो रहा है आंदोलन?
बता दें कि झारखंड के छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे 2019 के बाद हुई JSSC CGL, JSSC JE और PGT परीक्षाओं को रद्द करने, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X