Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

'इसे कुर्बानी मत कहिए…', शिवांगी जोशी के लिए फाइनलिस्ट की जगह छोड़ने पर बोले हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Updated on Thursday, August 06, 2026 12:45 PM IST

मुंबई : टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने जो फैसला लिया, उसने न सिर्फ दर्शकों बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी। हर्षद ने अपनी फाइनलिस्ट की जगह छोड़कर शिवांगी जोशी को पहला फाइनलिस्ट बनने का मौका दिया। इस फैसले के बाद जहां कुछ लोगों ने उनकी दोस्ती की जमकर तारीफ की, वहीं कई लोगों ने शिवांगी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

अब पूरे मामले पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षद चोपड़ा ने साफ कर दिया है कि उन्होंने कोई बहुत बड़ा त्याग नहीं किया, बल्कि सिर्फ एक दोस्त होने का फर्ज निभाया।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में जब हर्षद से पूछा गया कि उन्होंने शिवांगी जोशी के लिए अपनी जगह छोड़ दी, क्या वह इसे अपनी सबसे बड़ी कुर्बानी मानते हैं? इस सवाल पर अभिनेता ने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को जरूरत से ज्यादा बड़ा बना दिया गया है, जबकि उनके लिए यह बिल्कुल सामान्य बात थी।

हर्षद ने कहा, "इसे कुर्बानी मत कहिए। यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। एक दोस्त दूसरे दोस्त के लिए इतना तो करता ही है। मुसीबत में जो दोस्त साथ दे, वही सच्चा दोस्त है। उस समय उसे मेरी जरूरत थी और जो करना जरूरी था, वह मैंने कर दिया। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इसे किसी त्याग या बलिदान की तरह देखा जाना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, ''हर रिश्ते में भरोसा और साथ देना सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर किसी दोस्त की मदद करने का मौका मिले तो बिना किसी स्वार्थ के उसके साथ खड़ा होना चाहिए। मैंने वही किया जो मुझे सही लगा और मुझे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।''

आगे रियलिटी शो करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''अगर जिंदगी में आगे रियलिटी शो करना पड़ा, तो मैं कर लूंगा। इस बार तो मुझे रियलिटी शो का कोई अंदाजा नहीं था। इस शो ने मुझे ऐसा अनुभव दिया है कि मैं असल जिंदगी में आने वाली कठिनाइयों के लिए भी तैयार हो गया हूं।''

वहीं, 'लॉकअप 2' से बाहर आने के बाद, आकांक्षा चमोला ने भी मीडिया से बात की और कहा, ''इस रियलिटी शो के जरिए मेरे अंदर की कई पर्सनैलिटीज बाहर आईं। मुझे इसमें काफी मजा भी आया।''

कंटेस्टेंट द्वारा वीक प्लेयर कहे जाने पर आकांक्षा ने कहा, ''मैं बिल्कुल भी कमजोर खिलाड़ी नहीं थी। शो के अंदर राम कपूर हर किसी का माइंड वॉश करते थे। एक पल को तो, मैंने भी मान लिया था कि मेरा गेम काफी कमजोर है। लेकिन अब जब मैंने बाहर आकर शो को देखा, तो मैं काफी मजबूत दिखी। शो में चाहे सीक्रेट बताना हो, टास्क करना हो या फिर एटरटेनमेंट, सही बातों के लिए लड़ना हो... मैं इन सब चीजों में आगे रही हूं। मैंने बेशक शो न जीता हो, लेकिन लोगों का दिल जरूर जीता है।''

गौरव खन्ना संग तलाक को पब्लिसिटी बताने के आरोपों पर उन्होंने करारा जवाब दिया और कहा, ''मुझे नहीं लगता कोई भी इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर टीआरपी के लिए बोलेगा कि मैं पति से तलाक ले रही हूं। कृपया मेरे घर पर आइए, मेरी कानूनी टीम से बात कीजिए। शो में जाने से पहले तलाक की कानूनी औपचारिकताएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं। अब मेरा और गौरव का पेपर्स पर साइन करना बाकी है।''

बता दें, आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी। 10 साल बाद दोनों के तलाक के ऐलान से फैंस भी उदास हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X