Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की भोजपुरी बवाल में हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- दूसरों पर लांछन लगाते समय…

Updated on Saturday, July 25, 2026 19:40 PM IST

भोजपुरी शो भोजपुरी बवाल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स दिखेंगे। अब इस शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की लड़ाई भोजपुरी स्टार्स को लेकर शो आया है भोजपुरी बवाल। इस शो में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव, काजल राघवानी, पवन सिंह और बिहार के राजनेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हैं। अब शो के शुरुआत में ही काजल और आम्रपाली के बीच बहस हो गई।

आम्रपाली-काजल की इनसिक्योर शब्द को लेकर बहस
शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें काजल की एंट्री पर पवन सिंह बोलते हैं सुपरस्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी। कितनी क्यूट लगती हैं आप। इसके बाद काजल बोलती हैं आम्रपाली जी आप मुझसे अनसिक्योर रहती हैं। इस पर आम्रपाली तुरंत बोलती हैं कि इनसिक्योर होता है। फिर आम्रपाली बोलती हैं हर अवॉर्ड शो में मुझे बोला गया कि ये काजल का है। काजल फिर बोलती हैं कि मुझे चीजें ऑफर होती है वहां पर हमेशा आम्रपाली जी आती हैं। इसके बाद आम्रपाली बोलती हैं कि तो प्रूफ करें न आप।


काजल बोलीं- मुझे करेक्ट मत करो
अब इस इनसिक्योर वर्ड को लेकर काफी बवाल हो रहा है। काजल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनसिक्योर का मतलब गूगल सर्च करके उसके मतलब का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और लिखा, मुझे करेक्ट मत करो। जाओ पहले गूगल करो। उसके बाद आप सबका स्वागत है।


इसके बाद काजल ने इसी स्टोरी को पोस्ट करके शेयर किया है और लिखा, ‘सीखने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है, जरूर सीखूंगी। डियर ऑडियंस...वाह क्या बात है। जियो हॉटस्टार और गूगल भी नहीं जानता तो गूगल को शिकायत करो। मैं भी कर दूं मुझे भी बताओ कैसे करना है। क्यों गलत लिखा(अनसिक्योर को असुरक्षित)’। आम्रपाली ने लिखा दूसरों पर लांछन लगाते समय…
वहीं आम्रपाली ने फिर इनसिक्योर और अनसिक्योर दोनों शब्दों का मतलब सर्च करके उसके स्क्रीनशॉट को शेयर किया। इसके बाद आम्रपाली ने लिखा, ‘दूसरों पर लांछन लगाते समय और झूठा आरोप लगाते समय यह जरूर देख लें कि आपके संदर्भ के अनुसार आप सही व्याकरण का इस्तेमाल तो कर रहे हैं ना।’

अभी तो शो को लेकर यह छोटी सी झलक है, लेकिन देखते हैं कि आगे जाकर क्या-क्या होता है। आम्रपाली और काजल के बीच अच्छी दोस्ती वैसे इस शो से बाहर आम्रपाली और काजल के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और एक-दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं। हाल ही में काजल के बर्थडे पर आम्रपाली ने उन्हें विश भी किया था। शो भोजपुरी बवाल की बात करें तो यह भारत का पहला रिएलिटी शो है। यह शो 2 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर रिलीज होगा।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X