Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

राष्ट्रीय

भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी

Updated on Tuesday, July 21, 2026 13:25 PM IST

विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organisation, WTO) में भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा (टीपीआर) बैठक 21 और 23 जुलाई 2026 को आयोजित होने जा रही है। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

यह समीक्षा दो मुख्य दस्तावेज़ों के आधार पर की जाती है: समीक्षा के दायरे में आने वाले सदस्य द्वारा प्रस्तुत नीतिगत बयान (सरकारी रिपोर्ट) और डब्ल्यूटीओ सचिवालय द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट, जिसे सभी सदस्यों के बीच वितरित किया जाता है। डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्यों की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाती है, और यह अंतराल विश्व व्यापार में उनकी हिस्सेदारी के आधार पर तय किया जाता है।

भारत की नीति समीक्षा (टीपीआर) हर पांच साल में एक बार की जाती है। आठवीं टीपीआर में 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि शामिल है। भारत के लिए टीपीआर प्रक्रिया जून 2025 में शुरू हुई। चौदह महीने की अवधि के दौरान, वाणिज्य विभाग ने 100 से अधिक मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के परामर्श से इस प्रक्रिया में भाग लिया।

समीक्षा अवधि के दौरान भारत के प्रदर्शन ने उल्लेखनीय लचीलापन प्रदर्शित किया है। महामारी के कारण आई गिरावट और वैश्विक स्तर पर बढ़ी अनिश्चितताओं के बाद, अर्थव्यवस्था ने ज़बरदस्त वापसी की और तब से तेज़ विकास दर बनाए रखी है, जिससे यह प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है।

गौरतलब हो, मुश्किल वैश्विक हालात के बावजूद भारत का विदेशी व्यापार भी मज़बूत बना रहा है। 2025-26 में, वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात 863.1 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो 2021-22 के 676.5 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

सरकारी रिपोर्ट और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) सचिवालय की रिपोर्ट समीक्षा अवधि के दौरान भारत की कई उपलब्धियों को उजागर करती हैं। इनमें विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से व्यापारिक साझेदारों के साथ भारत की मजबूत भागीदारी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संरचना का युक्तिकरण और सरलीकरण जैसे कर सुधार, और एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और व्यापार सुगमता के लिए डिजिटल उपकरणों को शामिल करने सहित कई डिजिटल पहलें शामिल हैं।

20 जुलाई 2026 तक, डब्ल्यूटीओ के सदस्यों ने भारत से लिखित जवाब पाने के लिए 900 से ज़्यादा प्रश्न भेजे हैं, जो भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और व्यापारिक स्थिति में उनकी गहरी रुचि को दर्शाते हैं। इन प्रश्नों में डिजिटलीकरण और संबंधित सुधार, एमएसएमई, अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

इस समीक्षा के दौरान डब्ल्यूटीओ के 40 से अधिक सदस्य देशों द्वारा बयान दिए जाने की उम्मीद है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य देशों के लिए रुचि के विभिन्न मुद्दों पर भारत का रुख और दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगा और साथ ही भविष्य के लिए भारत का विज़न भी साझा करेगा।

 

Have something to say? Post your comment
सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

: सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

: 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

: इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

: भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

X