Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल • वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी • सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

राष्ट्रीय

एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति

Updated on Tuesday, July 21, 2026 13:19 PM IST

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि उनकी उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव से अच्छी बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सोमवार को उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव से अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार, निवेश और दूसरे कई क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग को और बढ़ाने पर बात की।”

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने भी बताया कि उनकी जयशंकर के साथ अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने नियमित रूप से बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी पर आधारित रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देश हर क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं। सैदोव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आने वाले समय में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों के कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालय आपस में भरोसे और नियमित संवाद को आगे भी जारी रखेंगे।

पिछले महीने भारत और उज्बेकिस्तान ने व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने, नॉन-टैरिफ बाधाओं को कम करने और अगले तीन वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य पर सहमति जताई थी। इसकी जानकारी कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय ने एक बयान में दी थी।कॉमर्स डिपार्टमेंट के सचिव राजेश अग्रवाल और उज्बेकिस्तान के निवेश, उद्योग और व्यापार मंत्रालय के उप मंत्री शोखरुख गुलामोव ने भारत-उज्बेकिस्तान अंतर-सरकारी आयोग के 14वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता की। यह बैठक व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर केंद्रित थी।

यह बैठक ताशकंद में हुई, जिसमें भारतीय पक्ष के सह-अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया। मंत्रालय के बयान के अनुसार, बैठक में उन कई उत्पादों पर चर्चा हुई जिनका भारत से उज्बेकिस्तान को निर्यात बढ़ाया जा सकता है। इनमें दवाइयां, मेडिकल उपकरण, कृषि उत्पाद, प्रोसेस्ड फूड, कृषि मशीनें, इंजीनियरिंग सामान, बिजली से जुड़े उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, ट्रैक्टर के पुर्जे, कपड़ा और कपड़ा बनाने की मशीनें, रसायन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा सेवाएं, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और अन्य व्यावसायिक सेवाएं शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

: वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

: सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह

1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

: 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से व्यापारी वर्ग में चिंता, सीटीआई ने इंडिया ब्लॉक के घटक दलों को लिखा पत्र

इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

: इसरो प्रमुख बोले- 'भारत के पास अब 4 नेविगेशन सैटेलाइट, कुछ महीनों में गगनयान समेत 5 और लॉन्च का लक्ष्य'

'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

X