Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

Updated on Tuesday, July 21, 2026 12:47 PM IST

मुंबई : अभिनेता नवीन कस्तूरिया अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें वह एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो पेशे से स्कूल काउंसलर है, लेकिन निजी जिंदगी में अपनी छोटी बेटी के साथ रिश्ते को समझने और संभालने की कोशिश कर रहा है।

अभिनेता ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा घबराहट एक पिता का रोल निभाने में हो रही थी।

नवीन ने कहा, ''अगर आप मुझसे पूछें कि इस शो में सबसे मुश्किल क्या था, तो मेरा जवाब होगा कि काउंसलर का किरदार निभाने से ज्यादा घबराहट पिता का रोल निभाने में हुई। मैं अभी असल जिंदगी में पिता नहीं हूं, इसलिए उस भावनात्मक दुनिया में जाना बिल्कुल नया अनुभव था। एक पिता और बेटी के रिश्ते में प्यार होता है, अपनापन होता है, लेकिन कई बार झिझक भी होती है। इन भावनाओं को समझना मेरे लिए चुनौती भी थी और एक कलाकार के तौर पर सीखने का मौका भी।''

उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ अभिनय करना भी आसान नहीं था। नवीन ने कहा, ''मैं बच्चों के साथ अभिनय करने को लेकर भी थोड़ा घबराया हुआ था, क्योंकि बच्चे बहुत सहज और ईमानदारी से अभिनय करते हैं। मेरी बेटी का किरदार निभाने वाली छोटी बच्ची बेहद शानदार कलाकार है। उसके साथ काम करते हुए मुझे भी हर सीन में पूरी ईमानदारी से अभिनय करना पड़ा।''

नवीन ने आगे कहा कि शो में उनका किरदार मुकुल अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है और उसका दोस्त बनना चाहता है, लेकिन इसके बावजूद दोनों अपने मन की बात एक-दूसरे से नहीं कह पाते।

उन्होंने कहा, ''मुकुल अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है और उसका दोस्त बनना चाहता है, लेकिन दोनों वैसे बात नहीं कर पाते, जैसी करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि कई परिवार इस स्थिति को महसूस करेंगे। सबसे बड़ी चुनौती उन भावनाओं को पर्दे पर दिखाना था, जो दोनों के बीच बिना बोले रह जाती हैं। उन खामोश पलों में बहुत गहरी भावनाएं छिपी हैं और उन्हें सही तरीके से निभाना मेरे अभिनय के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा।''

'आदर्श बाल विद्यालय' एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है। इसमें केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रसन्ना बिष्ट, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सात एपिसोड की सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इसे बिस्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले बनाया है।

'आदर्श बाल विद्यालय' 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में स्ट्रीम होगी।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X