Friday, 30 October 2026
BREAKING
• भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम • भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास • भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित • हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी • अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस • अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर • भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक • 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस • भारत-EU FTA पर हस्ताक्षर करने के लिए दिसंबर में ब्रसेल्स जाएंगे PM मोदी: यूरोपीय परिषद प्रमुख • नेपाल की 6 और चोटियों को 8,000 मीटर से ऊंचे पर्वतों की सूची में शामिल कराने की पहल

पंजाब

पंजाब: अमृतसर में सीमा पार ड्रग्स और हथियार तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार

Updated on Saturday, July 18, 2026 20:50 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सीमा पार से संचालित ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की।
पोस्ट के अनुसार, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद हुए।


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। उन्हें सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की खेप मिलती थी, जिसे वे आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका संचालन किस तरह किया जा रहा था।


इस मामले में अमृतसर के इस्लामाबाद और छेहरटा थानों में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन, संपर्कों तथा अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है। इसके जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और तस्करी के पूरे गिरोह का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।


पंजाब पुलिस ने कहा है कि सीमा पार से होने वाली ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि राज्य में नशे और संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X