Friday, 30 October 2026
BREAKING
• भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास • भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित • हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी • अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस • अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर • भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक • 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस • भारत-EU FTA पर हस्ताक्षर करने के लिए दिसंबर में ब्रसेल्स जाएंगे PM मोदी: यूरोपीय परिषद प्रमुख • नेपाल की 6 और चोटियों को 8,000 मीटर से ऊंचे पर्वतों की सूची में शामिल कराने की पहल • इजरायल चुनाव: नेतन्याहू के लिकुड गठबंधन को 53 सीटें, विपक्ष को 48 और अरब दलों को 19 सीटें

पंजाब

पंजाबः टांडा के पूर्व थानाध्यक्ष गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार, अमेरिका में रह रहे परिवार से जबरन वसूले थे लाखों रुपये

Updated on Saturday, July 18, 2026 20:49 PM IST

जालंधर : पंजाब की जालंधर पुलिस ने टांडा के पूर्व थानाध्यक्ष (एसचओ) गुरिंदरजीत सिंह नागरा को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले अमेरिका की एफबीआई की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम लेते हुए उन पर कथित तौर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और एक हत्या के मामले में फंसाने से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए थे। उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, जालंधर रेंज की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक मर्डर केस से जुड़ी जबरन वसूली के मामले में इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पर अमेरिकी आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत थानाध्यक्ष टांडा के पद से हटाकर पुलिस लाइन्स, होशियारपुर भेज दिया गया। साथ ही, मर्डर केस की जांच होशियारपुर जिले के बाहर तैनात एक आईपीएस अधिकारी को सौंपी गई। जांच के दौरान इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत नागरा के अमेरिका में रहने वाले एक परिवार से पैसे की मांग करने, जबरन वसूली करने और गैर-कानूनी तरीके से पैसे लेने में शामिल होने के पर्याप्त सबूत मिले हैं। तकनीकी विश्लेषण, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और अन्य सहायक सबूतों के आधार पर पेशेवर और बारीकी से जांच की जा रही है।


प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अब तक की जांच से पता चला है कि इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा अमेरिका में रहने वाले परिवार से जबरन वसूली करने और गैर-कानूनी तरीके से 16 लाख रुपये लेने में शामिल पाए गए हैं। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद, इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद गुरिंदरजीत सिंह शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और शनिवार को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही, पूरी साजिश का पता लगाने के लिए पुलिस रिमांड भी ली जाएगी।


प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत नागरा को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नागरा के खिलाफ जांच जारी है और अन्य संबंधित सबूत जुटाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और गलत आचरण के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के प्रति पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X