Friday, 30 October 2026
BREAKING
• राष्ट्रीय संग्रहालय में ’स्वच्छता ही सेवा’’- 6.0 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन • प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए • कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी • जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी • भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम • भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास • भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित • हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी • अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस • अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

पंजाब

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Updated on Friday, July 17, 2026 20:23 PM IST

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए सिरे से विकसित किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा किया और यहां यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण देश के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नए स्वरूप में तैयार किए गए रेलवे स्टेशन केवल यात्रियों की सुविधा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये स्थानीय संस्कृति, विरासत और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने वाले केंद्र बन रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जालंधर कैंट स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है और इसकी क्षमता में भी विस्तार किया गया है। आनंदपुर साहिब, मुक्तसर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर सहित कई अन्य स्टेशनों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्टेशन स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।"


प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर की खेल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा, "यहां का रेलवे स्टेशन पंजाब की खेल संस्कृति और लोक विरासत को दर्शाता है। आनंदपुर साहिब स्टेशन पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब की झलक दिखाई देती है, जबकि अन्य स्टेशनों को भी स्थानीय पहचान के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।"
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, "पंजाब में अपराध और गैंग गतिविधियों के कारण लोगों में असुरक्षा का माहौल है। कारोबारियों से फिरौती मांगे जाने और पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमलों जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। राज्य में नशे की समस्या भी गंभीर चुनौती बनी हुई है और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।"
प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों को घेरा। उन्होंने कहा कि कई मामलों में आरोपी लोग जमानत पर बाहर हैं और कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने दिल्ली के एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत के फैसलों पर सवाल उठाना उचित नहीं है।


पीएम मोदी ने कहा, "केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में भाजपा की सरकार नहीं होने के बावजूद केंद्र की एनडीए सरकार कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।"
उन्होंने बताया, "जालंधर से कई नई रेल सेवाओं की शुरुआत की गई है। अमृतसर और काशी के बीच शुरू की गई नई रेल सेवा से गुरु रविदास जी के अनुयायियों को यात्रा में सुविधा होगी।" इसके अलावा दौलतपुर चौक और करतोली के बीच नई रेलवे लाइन, लुधियाना बाईपास परियोजना और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से जैसी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।


प्रधानमंत्री ने जालंधर के लोगों की ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल की प्रशंसा की और कहा कि यह नागरिक भागीदारी और कर्तव्य भावना का उदाहरण है। उन्होंने सिख समुदाय के महान नेता सरदार तेजा सिंह समुंद्री को उनकी शहादत की 100वीं बरसी पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
पीएम मोदी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित रेलवे स्टेशन भारत की विरासत और आधुनिकता के संगम का प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं पंजाब सहित पूरे देश के विकास को नई गति देंगी।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X