Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

'ढाई किलो का हाथ' बोलने से पहले झिझक रही थीं तिलोत्तमा शोम, सनी देओल ने दिया भरोसा-'इसे अपने अंदाज में कहो'

Updated on Wednesday, July 15, 2026 15:42 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड में कुछ डायलॉग ऐसे होते हैं, जो दर्शकों की यादों का हिस्सा बन जाते हैं। ऐसा ही एक फिल्म 'दामिनी' का डायलॉग है- 'ढाई किलो का हाथ', जिसे सुनते ही आज भी लोगों के जेहन में सनी देओल का दमदार अंदाज सामने आ जाता है। हालांकि जब किसी कलाकार को इस आइकॉनिक डायलॉग को दोबारा पर्दे पर पेश करने का मौका मिलता है, तो उसके सामने एक बड़ी चुनौती होती है।

अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि अपनी नई फिल्म 'इक्का' में इस डायलॉग को बोलना उनके लिए कैसा अनुभव रहा।

आईएएनएस से बातचीत में तिलोत्तमा शोम ने बताया कि शुरुआत में वह इस डायलॉग को बोलने को लेकर थोड़ी झिझक रही थीं और उन्होंने निर्देशक से कहा था कि शायद इसे खुद सनी देओल ही बोलें, तो ठीक रहेगा। हालांकि, सनी देओल ने उन्हें हौसला दिया और कहा कि वह इसे अपने तरीके से पेश करें।

तिलोत्तमा ने कहा, ''सच कहूं तो जब मैं सेट पर थी, तब मैं न तो बहुत नर्वस थी और न ही बहुत ज्यादा उत्साहित। मैं कहीं बीच की स्थिति में थी। मुझे पता था कि यह एक बहुत ही लोकप्रिय डायलॉग है। मैंने निर्देशक को यह समझाने की कोशिश भी की थी कि शायद सनी देओल को ही यह डायलॉग बोलना चाहिए लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए।''

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने खुद सनी देओल से बात की और उनसे पूछा कि क्या उन्हें इस बात से कोई परेशानी होगी कि कोई और कलाकार उनका आइकॉनिक डायलॉग बोले।

अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने सनी देओल से पूछा कि क्या उन्हें कोई आपत्ति है कि मैं उनका इतना मशहूर डायलॉग बोलूं, तो इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे क्यों आपत्ति होगी? इस डायलॉग को अपने तरीके से कहो।' जब मुझे सनी सर और बाकी लोगों से इतना समर्थन मिला, तो मैंने उस डायलॉग को अपना बना लिया। मैंने कभी उनकी नकल करने या उनसे आगे निकलने की कोशिश नहीं की। मेरे मन में ऐसा कोई विचार नहीं था।''

तिलोत्तमा ने सनी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया, 'सनी देओल बहुत शांत इंसान हैं, और मैं भी कुछ ऐसी ही हूं। अक्सर लोग सोचते हैं कि कलाकार कैमरे के सामने आते हैं, इसलिए वे स्वभाव से बहुत ज्यादा बोलने वाले होंगे लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'मुझे सनी देओल की यह बात बहुत पसंद आई कि उनकी खामोशी भी सकारात्मक ऊर्जा देती है। कई बार किसी व्यक्ति की चुप्पी माहौल को असहज बना सकती है, लेकिन उनकी चुप्पी आसपास के लोगों को आराम महसूस कराती है। जब भी हमारी बातचीत हुई, वह हमेशा विनम्र, सम्मान देने वाले और बेहद सहयोगी रहे। वह सच में एक बेहतरीन व्यक्ति हैं।''

फिल्म 'इक्का' में तिलोत्तमा शोम ने मधुरा बनर्जी नामक एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर यानी सरकारी वकील का किरदार निभाया है। फिल्म में उनका मुकाबला सनी देओल के किरदार अर्जुन मेहरा से होता है, जो एक डिफेंस लॉयर की भूमिका में हैं। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में दोनों किरदारों के बीच विचारों और तर्कों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'इक्का' में सनी देओल और तिलोत्तमा शोम के अलावा अक्षय खन्ना और दिया मिर्जा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह थ्रिलर फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X