Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

आलिया भट्ट ने की तुम्बाड 2 में एंट्री, पहली हॉरर फिल्म पर बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना…

Updated on Tuesday, July 14, 2026 11:49 AM IST

आलिया भट्ट जो हाल ही में अल्फा में नजर आई थीं। वह अब हॉरर थ्रिलर फिल्म में काम करने वाली हैं और उन्होंने अपनी बतौर पहली हॉरर फिल्म जिस फ्रेंचाइजी के लिए चुना वो है तुम्बाड। जी हां तुम्बाड 2 में अब आलिया भट्ट की भी एंट्री हो गई है। सोहम शाह ने आलिया के साथ फोटोज शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट की है। सोहम ने फोटोज शेयर कर लिखा, एक नए चैप्टर की शुरुआत। तुम्बाड 2 में आपका स्वागत है आलिया भट्ट। प्रलय आएगा 3 दिसंबर 2027 को।


लोगों के क्या हैं रिएक्शन
इस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। आलिया के फिल्म से जुड़ने पर मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि तुम्बाड़ 2 यूनिवर्स को आलिया भट्ट अपग्रेड हो गया है। यह शानदार होने वाला है। एक ने लिखा कि आलिया हमेशा कुछ चैलेंजिंग करती रहती हैं और इसी वजह से वह अलग हैं। वहीं किसी ने कमेंट किया कि सोहम शाह इस सीक्वल को खराब ना करें। एक ने लिखा कि आशा है कि आप सीक्वल को खराब ना करें। इस फिल्म से हमें काफी उम्मीद हैं।


नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं फिल्म में
बता दें कि आलिया से पहले सोहम ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म में शामिल किया था। नवाजुद्दीन के साथ फोटोज शेयर कर सोहम ने लिखा था, हमें काफी खुशी हो रही है यह बताकर कि हमारे सबसे टैलेंटेड और शानदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब तुम्बाड 2 में शामिल हैं।

तुम्बाड 2 के जरिए आलिया पहली बार हॉरर फिल्म में काम कर रही हैं। इस वजह से आलिया के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।


फिल्म में काम करने पर क्या बोलीं आलिया
आलिया ने ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर कर कहा, ‘जब मैंने पहली बार तुम्बाड देखी थी तभी से यह फिल्म मुझसे अटैच्ड है। बहुत कम ही ऐसी फिल्में होती हैं जो एक ऐसी दुनिया बनाती हैं जो रिलीज के सालों बाद तक दर्शकों के दिल में राज करती है। इस दुनिया का हिस्सा बनना काफी स्पेशल है। मैं सोहम और नवाज के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं, इन 2 आर्टिस्ट को मैं काफी पसंद करती हूं। मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने के लिए एक्साइटेड हूं जो हम साथ मिलकर बना रहे हैं।’


100 करोड़ के बजट में बन रही तुम्बाड 2
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तुम्बाड 2 को काफी बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है। मुंबई में इस फिल्म के लिए 7-8 एकड़ का सेट बनाया गया है। फिल्म का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है जिसके बाद से यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी हॉरर फिल्म बन गई है।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X