Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

OTT: इस शुक्रवार ओटीटी पर आएगी 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका

Updated on Tuesday, July 14, 2026 11:02 AM IST

थिएटर में तहलका मचाने और दुनिया भर से 98.37 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करने के बाद अब साल 2026 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को IMDb पर 8.5 की दमदार रेटिंग मिली है। इस फिल्म ने अकेले भारत से 70.82 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बटोरकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। अगर आप इस वीकेंड पर कुछ धमाकेदार और मजेदार देखने का प्लान कर रहे हैं, तो इस फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में तुरंत शामिल कर लीजिए।


क्या है इसकी दिलचस्प कहानी?
कहानी एक ऐसी लड़की की है जो शादी के बाद एक बेहद पारंपरिक, कड़े नियमों वाले और संस्कारी परिवार में बहू बनकर आती है। वह परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए एक सीधी-साधी, मासूम और घरेलू बहू बनने का पूरा नाटक करती है। लेकिन ट्विस्ट ये है कि उसका एक खतरनाक अतीत है। असल में वो एक ट्रेंड और खतरनाक डॉन रह चुकी है! जब उसके अतीत के दुश्मन अचानक उसके नए परिवार के सामने खतरा बनकर आते हैं, तो अपनी संस्कारी बहू की इमेज बचाते हुए, वह कैसे छुप-छुपकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाती है, यही इस फिल्म का असली मजा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ कमाल का पारिवारिक ड्रामा और कॉमेडी का तगड़ा डोज भी है।


तो कौन सी है ये फिल्म और ओटीटी पर कब आ रही है?
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम है 'मां इंति बंगाराम'। साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की ये तेलुगू एक्शन-कॉमेडी फिल्म फीमेल सेंट्रिक फिल्म के इतिहास में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है। बी. वी. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन और 'राज एंड डीके' के एसोसिएशन में बनी ये फिल्म 17 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफाॅर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है।


फिल्म में कौन-कौन है?
सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में हैं। उनके साथ गुलशन देवैया और दिगंत मनचले भी हैं। इसके अलावा गौतमी, श्रीमुखी और आनंद भी इस फिल्म में नजर आएंगे। बता दें, इस फिल्म की कहानी राज निदिमोरू, वसंत मरिंगंती और प्रहास बोपुडी ने लिखी है। वहीं म्यूजिक संतोष नारायणन ने कंपोज किया है।


हिंदी में भी आएगी ये फिल्म?
हां, सामंथा की ये फिल्म 17 जुलाई 2026 को तेलुगू, हिंदी और अन्य भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X