Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए

Updated on Monday, July 13, 2026 13:58 PM IST

मोहम्मद रफी के करियर में एक ऐसा भी गाना आया जिसे सुनने के बाद देश की सरकार से उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया। ये उनके जीवन का पहला और आखिरी नेशनल अवार्ड था। शायद आप उस गाने को रोज ही सुनते हैं। मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए हिंदी सिनेमा और इसके मधुर, सुरों से सजे गीतों का थोड़ा श्रेय मोहम्मद रफी को जाता है। 40 के दशक से लेकर 80 के दशक तक मोहम्मद रफी ने हिंदी सिनेमा के म्यूजिक को बदल दिया। कई ऐसे गाने गाए जो सुनने वालों को सुन्न कर देते थे। कहा जाता है कि सिंगर सुरों के इतने पक्के थे कि एक गाने को रिकॉर्ड करने से पहले कई बार रिहर्सल करते। और जब स्टूडियो में उनकी आवाज में गाना रिकॉर्ड हो रहा होता तो वहां मौजूद लोग उनकी आवाज में डूब जाते। इस महान सिंगर ने अपनी जिंदगी में कई अवॉर्ड जीते। लेकिन एक गाने के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड बेहद खास था।

फिल्म हम किसी से कम नहीं के गाने
1977 में एक फिल्म आई थी हम किसी से कम नहीं। इस फिल्म में ऋषि कपूर, तारिक जैसे एक्टर लीड रोल में थे। फिल्म में ऋषि कपूर कई गाने फिल्माए गए जैसे ‘बचना ऐ हसीनों, मिल गया, हम को साथी मिल गया, 'है अगर दुश्मन जमाना, गम नहीं', 'चांद मेरा दिल' समेत कई हिट गाने थे। ये सभी गाने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोसले ने गाए थे। इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' उस दौर की एक म्यूजिकल फिल्म थी जिसके गानों की चमक आज भी है। इसी फिल्म में एक और गाना था जो ऑडियंस को आज भी अलग हिट करता है। वो गाना है 'क्या हुआ तेरा वादा'। फिल्म में जब ये गाना बजता है तो एक्टर तारिक खान सिर पर रक पट्टी बांध कर अपनी प्रेमिका से सवाल करते दिखते हैं। उनकी आंखों में दर्द और तड़प दिखती है। यही तड़प मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से इस गाने में दी।

 

मोहम्मद रफी ने जीता नेशनल अवॉर्ड
'क्या हुआ तेरा वादा' के लिए मोहम्मद रफी ने बेस्ट सिंगर फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने इस गाने से किशोर कुमार समेत उस दौर के कई सिंगर्स को पीछे छोड़ दिया। ये उनके जीवन का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड था। वहीं गाना लिखने वाले मजरूह सुल्तानपुरी ने अपने इस गाने के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।

म्यूजिकल हिट थी फिल्म
‘हम किसी से कम नहीं’ उस साल की तीसरी सबसे सफल फिल्म थी। इससे पहले अमर अकबर एंथनी और धर्म वीर थीं। ये साल हिंदी फिल्मों के लिए खास था। इस साल अमिताभ बच्चन की चार सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई। लेकिन इन इन सभी में खास फिल्म हम किसी से कम नहीं अपने म्यूजिक के लिए ज्यादा पसंद की गई। RD बर्मन के म्यूजिक ने इस फिल्म को हमेशा के लिए खास बना दिया।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X