Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए

Updated on Sunday, July 12, 2026 11:40 AM IST

सुनीता आहूजा लॉकअप से बाहर हो गई हैं। उनको लेने उनके पति गोविंदा और बेटी टीना पहुंचीं। गोविंदा ने सुनीता के साथ स्टेज पर हंसी-मजाक किया। साथ ही, कहा कि वो कभी अपनी बच्चों की मां को नहीं भूल सकते। 'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए लॉकअप के आज के एपिसोड में सुनीता आहूजा शो के बाहर हो गई हैं। उन्हें उनकी तबीयत के चलते शो से बाहर जाने की इजाजत मिली। सुनीता को लेने उनके पति गोविंदा और बेटी टीना पहुंचीं। स्टेज पर गोविंदा ने सुनीता को लेकर काफी बातें कीं। उन्होंने कहा कि वो कभी भी अपने बच्चों की मां को नहीं भूल सकते हैं। गोविंदा की बेटी टीना ने कहा कि उनकी मां बहुत स्ट्रॉन्ग हैं।


गोविंदा ने सुनीता को शो पर आने से क्यों मना किया था?
फराह खान ने सुनीता को स्टेज पर बुलाया। इसके बाद गोविंदा को स्टेज पर बुलाया गया। गोविंदा को देख सुनीता हैरान रह गईं। इसके बाद सुनीता ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें शो करने से मना किया था। फराह खान ने शो न करने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा- ये सब फूलों में पले हैं, इन्हें कभी तकलीफ नहीं आई है। मैं आगे भी दुआ करता हूं कि कभी तकलीफ न आए।

सुनीता की गाली के वीडियो गोविंदा को भेजते थे जाननेवाले
फराह खान ने फिर गोविंदा को बताया कि लोग सुनीता की भाषा के दीवाने हो गए हैं। गोविंदा ने बताया कि जब सुनीता गाली देती थीं शो में तो लोग उन्हें सुनीता की वीडियो भेजते थे। गोविंदा ने कहा कि बोलते थे कोई बात नहीं, झेली हैं।

सुनीता ने लॉकअप सी कौन सी सीख?
सुनीता से फराह ने पूछा कि वो अपने साथ कौन सी सीख लेकर जा रही हैं? सुनीता ने कहा कि उन्होंने सीखा कि जो भी परिवार में होता है, उसे परिवार में ही रखो।

इमोशनल हुए गोविंदा
सुनीता की बात को पूरा करते हुए गोविंदा ने कहा- ऊपर वाले ने हमें जो दिया है, उससे हम तकलीफ से बाहर निकल आए और आगे न हो, ऐसी दुआ करता हूं। हर आदमी जो साथ दिया करता है, मैं साथ हूं। ऊपर वाले ने चाहा तो साथ रहेंगे। हर आदमी जो मुझसे जुड़ा हुआ है मैं उन सभी को प्यार करता हूं।

फराह ने बताया सुनीता को क्या चाहिए?
गोविंदा की बात पूरी होने के बाद फराह ने कहा- देख चीची, प्यार वो तेरे से ही करती है। वो जो भी बोलती है क्योंकि उसे कहीं न कहीं चोट पहुंची है। उसे तेरा अटेंशन चाहिए। इसपर गोविंदा ने पूछा कितना, तो रितेश ने कहा पूरा, 100 पर्सेंट।

रितेश की बात सुनने के बाद गोविंदा ने कहा- जो काम हम लोग कर रहे हैं। अब यहां पर काम कर रहे हैं। ये लॉकअप वो है जो दिखाई दे रहा है, जो नहीं दिखता वो कई लॉकअप हैं। मैं वहां से आ रहा हूं।

गोविंदा के बाद स्टेज पर सुनीता की बेटी टीना आहूजा आईं। टीना के आने पर गोविंदा ने कहा कि वो अपने बच्चों की मां को कभी नहीं भूल सकते हैं। सुनीता अपनी बेटी और पति के साथ शो से बाहर गईं। जब सुनीता बाहर जा रही थीं, तब फराह ने गोविंदा से सुनीता का ध्यान रखने के लिए कहा।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X