Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

मनोरंजन

आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ

Updated on Saturday, July 11, 2026 12:03 PM IST

आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इसी बिल्डिंग में उनकी दूसरी पत्नी किरन राव भी रहेंगी। बहन और बेटों को भी दिया अपार्टमेंट। आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ आमिर खान ने हाल में गौरी स्प्रैट से अपनी तीसरी शादी की है। शादी की तस्वीरें और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब अटेंशन बटोरी। अब न्यूली वेड्स कपल को लेकर एक और ताजा खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गौरी और आमिर शादी के बाद अपने पुराने फैमिली हाउस में शिफ्ट हो रही है। इस घर को दोबारा से बनाया जा रहा था। ये एक मल्टीप्ले अपार्टमेंट वाली बिल्डिंग है जिसमें परिवार के अन्य सदस्य और आमिर की पूर्व पत्नी किरन राव भी रहेंगी। एक्टर ने अपनी मां, बहनों और बेटों को भी इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट दिया है।


आमिर खान के साथ रहेगा उनका सौतेला बेटा
आमिर खान के फैमिली हाउस मरीना अपर्मेंट्स को पिछले कुछ समय से फिर से बनाया जा रहा था। घर में चल रहे काम की वजह से आमिर अपने परिवार के साथ पाली हिल के अपार्टमेंट में रेंट पर रह रहे थे। इसी घर में आमिर ने अपनी तीसरी शादी की। अब शादी के बाद वो अपने फैमिली हाउस में वापस से शिफ्ट होने वाले हैं। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के साथ तीसरी पत्नी गौरी और उनकी पहली शादी से बेटा भी साथ शिफ्ट हो रहा है। आमिर ने अपने फैमिली हाउस से तीन फ्लोर अपने नाम किए हैं। इसमें उनकी पत्नी और सौतेला बेटा रहेगा। एक्टर ने एक फ्लोर फैमिली गेदरिंग, पार्टी और परिवार से मिलने मिलाने के लिए रखा है। अन्य दो फ्लोर पर वो और गौरी रहेंगे।

दूसरी पत्नी भी रहेंगी एक ही बिल्डिंग में
रिपोर्ट के मुताबिक इसी बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट आमिर की दूसरी पत्नी किरन राव और उनके बेटे आजाद के नाम भी होगा। बेटे जुनैद खान के लिए एक पूरा फ्लोर तैयार किए जाने की खबर है। इसके अलावा आमिर की मां जीनत हुसैन, बहनें निखत खान और फरहत दत्ता भी इसी घर में रहेंगी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आमिर ने अपने इस घर को दोबारा से बनाने के लिए पहले ही 100 करोड़ एडवांस में दे दिए थे। एक्टर अब जल्द अपने परिवार के साथ नए आशियाने में शिफ्ट हो जाएंगे।


नई जिंदगी की शुरुआत
बता दें, आमिर ने हाल में 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से अपनी तीसरी शादी की है। ये एक रजिस्टर मैरिज थी जिसमें दोनों के परिवार वाले शामिल हुए थे। घर में ही एक छोटी सी रस्म पूरी की गई थी जिसकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुए। आमिर अब नई पत्नी के साथ नई शुरुआत करने वाले हैं।

 

Have something to say? Post your comment
दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

: दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

X