Friday, 30 October 2026
BREAKING
• भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक • 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस • भारत-EU FTA पर हस्ताक्षर करने के लिए दिसंबर में ब्रसेल्स जाएंगे PM मोदी: यूरोपीय परिषद प्रमुख • नेपाल की 6 और चोटियों को 8,000 मीटर से ऊंचे पर्वतों की सूची में शामिल कराने की पहल • इजरायल चुनाव: नेतन्याहू के लिकुड गठबंधन को 53 सीटें, विपक्ष को 48 और अरब दलों को 19 सीटें • भूटान की ग्लेशियल झील के फटने से बंगाल और असम में फ्लैश फ्लड का अलर्ट • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा • त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, चांदी ₹1.86 लाख के करीब • Binance पर 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो सुरक्षा सेंध, अब तक 3 अरब डॉलर की संपत्ति फ्रीज • कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का दबाव, सपाट खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 74,200 के करीब

हरियाणा

गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा

Updated on Sunday, July 05, 2026 19:53 PM IST

सिरसा : भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पड़ोसी राज्य राजस्थान से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। गांवों में अधिकांश जलघर सूख चुके हैं। ग्रामीण इलाकों में हालात बद से बदतर हैं। दिनोंदिन पेयजल किल्लत गहरा रही है। सरकार पानी को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रही। हर मोर्चे पर भाजपा सरकार फेल है। उक्त बात हरियाणा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) सदस्य कुमारी सैलजा ने रविवार शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सांसद निधि कोष से 18 गांवों को पानी के टैंकर व 4 दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरण देने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।


सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा जिले में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, पानी के टैंकर और अन्य साधनों से राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर पानी भरकर ला रहे हैं। इस कारण लोगों को समय के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें कई किलोमीटर दूर तक पानी लाने के लिए जाना पड़ता है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने और भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। कई गांवों में पीने योग्य पानी की उपलब्धता बेहद सीमित रह गई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार पेयजल किल्लत को लेकर गंभीर नहीं है। सांसद ने कहा कि सिरसा जिले के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां आवश्यकता है वहां टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को पानी मुहैया करवाएं, जहां ज्यादा दिक्कत हैं वहां टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जाए। इस मौके पर सांसद के साथ सिरसा विधायक गोकुल सेतिया, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मेहता, राजकुमार शर्मा, सतपाल मेहता, नवीन केडिया, राजेश चाडीवाल, आरसी लिंबा, सुरजीत भावदीन, भूपेंद्र राठौड़, लादूराम पूनिया सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।


18 गांवों को पानी के दिए टैंकर
सांसद कुमारी सैलजा ने रविवार को साहुवाला प्रथम, कुत्ताबढ़, भारूखेड़ा, जोगेवाला, जंडवाला बिश्रोईयां, मोडियाखेड़ा, मोचीवाली, साहुवाला द्वितीय, नहराणा, मलिकपुरा, हस्सू, जगमालवाली, कुस्सर, रामपुर थेड़ी, संतनगर, नकोड़ा, आसाखेड़ा व शहीदांवाली की ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए। इस दौरान सांसद ने डबवाली, पोहडक़ा, रामपुरा ढिल्लों में दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित की।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

: दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

: मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

: 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

: हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

X