Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

दुनिया

G7 सम‍िट में पीएम मोदी-स्टार्मर की मुलाकात, व्यापार से AI तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated on Wednesday, June 17, 2026 10:31 AM IST

फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन संबंधों को ज्यादा मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एवियन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। पिछले एक साल में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों ने शानदार प्रगति की है। हाल ही में हुए व्यापार समझौते ने आर्थिक सहयोग के कई नए रास्ते खोले हैं। आज की बातचीत में हमने इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास, खेल और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही, दोनों देशों के लोगों के हितों में निवेश बढ़ाने पर भी बात हुई।” विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, दोनों नेताओं ने पिछले साल एक-दूसरे के देशों की यात्राओं के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों में आई तेज प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ‘विजन 2035’ के तहत व्यापार और आर्थिक विकास, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से निपटने, हरित ऊर्जा, तकनीक और नवाचार, शिक्षा तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने ‘कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट’ को जल्द लागू किए जाने की उम्मीद भी जताई। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग पर भी खुशी जताई। हाल ही में लिवरपूल विश्वविद्यालय ने बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वहीं, यॉर्क विश्वविद्यालय और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय भी मुंबई में अपने परिसर शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में इस साल आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में ब्रिटेन की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री स्टार्मर का धन्यवाद किया। उन्होंने टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनिशिएटिव के तहत हो रही प्रगति का भी स्वागत किया, जिसमें हाल ही में भारत-ब्रिटेन क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी की शुरुआत शामिल है।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने भारत-ब्रिटेन ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा, “एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के नेताओं के साथ बातचीत का सिलसिला जारी है।” इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य नेताओं के साथ अपनी मुलाकातों की झलक भी साझा की।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X