Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

दुनिया

अमेरिका-ईरान समझौते पर बोले नेतन्याहू- लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई, इसराइल अपनी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

Updated on Tuesday, June 16, 2026 12:49 PM IST

यरूशलम : अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते के एलान के बाद इसराइल के राजनीतिक और सैन्य गलियारों में भारी असहजता देखी जा रही है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने सोमवार को यरूशलम में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया। नेतन्याहू ने दावा किया कि उनकी सरकार ने इसराइल को "पूरी तरह तबाह होने से बचा लिया है", लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि "लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है।" प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इसराइल को इस नए माहौल में बेहद "सतर्क रहना होगा" और ज़रूरत पड़ने पर वह अपनी रक्षा और बचाव के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। अमेरिकी नेतृत्व के साथ संबंधों पर बात करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ मामलों में उनकी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राय एक जैसी नहीं होती, लेकिन वह इसराइल के हितों की रक्षा के लिए हमेशा मज़बूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से उत्तरी इसराइल (लेबनान सीमा) के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस बीच, इसराइली कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी इस समझौते को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इसराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री और कट्टर दक्षिणपंथी नेता इतामार बेन-ग्वेर ने साफ शब्दों में कहा कि उनका देश इस अमेरिका-ईरान समझौते को मानने के लिए 'बाध्य नहीं' है। वहीं, रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने अपनी रणनीतिक योजना साझा करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैं एक साफ़ नीति पर काम कर रहे हैं, जिसके तहत इसराइली सेना लेबनान, सीरिया और ग़ज़ा के बफ़र ज़ोन में अनिश्चित समय तक रहेगी।" नेतन्याहू ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जब तक सुरक्षा के लिए ज़रूरत होगी, इसराइली सेना इन सिक्योरिटी ज़ोन में डटी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X