Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष • हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी • नूंह में गोतस्कर और सीआईए के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल • पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला • गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद • पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पंचकूला के स्कूल में मासूम से बर्बरता मामले में बड़ी कार्रवाई; हरियाणा सरकार ने प्रिंसिपल को किया सस्पेंड...शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश • अनिल विज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शहीद स्मारक के उद्घाटन से पहले दी विस्तृत जानकारी • Shimla: प्रदेश में 10,741 विद्यार्थियों ने दी NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा

राष्ट्रीय

किसी की मांग का सिंदूर उजड़ा, कहीं चल रही थी शादी की तैयारी; शहीदों के घरों में कोहराम

Updated on Sunday, June 14, 2026 11:10 AM IST

नई दिल्ली: जानकारी के अनुसार, एयरबस सी-295 एक अत्याधुनिक, बहुमुखी और नई पीढ़ी का सैन्य परिवहन विमान है, जो वायुसेना के पुराने एएन-32 और एवरो विमानों की जगह लेगा। भारत ने कुल 56 सी-295 विमानों का सौदा किया है। किसी की मांग का सिंदूर उजड़ा, कहीं चल रही थी शादी की तैयारी; शहीदों के घरों में कोहराम असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवानों के शहीद होने से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। किसी की शादी की तैयारियां चल रही थीं तो कहीं मांग का सिंदूर उजड़ गया है। शहीदों में 32 वर्षीय स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह भी शामिल थे। वह अपने घर के इकलौते चिराग थे और दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित कंडेरा गांव निवासी प्रशांत तोमर का परिवार फिलहाल देहरादून के सेलाकुई के राजा रोड पर रहता है। दो साल पहले ही उनकी शादी ऐश्वर्या से हुई थी। वह असम में पेशे से वकील हैं और वर्तमान में प्रशांत के साथ असम में रह रहीं थीं। जैसे ही उनकी शहादत की खबर घर देहरादून और बागपत पहुंची तो परिजन सदमे में आ गए।

प्रशांत तोमर के पिता उमेश सिंह सीआरपीएएफ से डिप्टी कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी बृजेश सिंह के साथ राजा रोड स्थित मकान में रहते हैं। प्रशांत के ताऊ प्रमोद तोमर ने बताया कि प्रशांत सिंह की अब तक कोई संतान नहीं है। प्रशांत की एक बड़ी बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वह लखनऊ में रहती हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वायुसेना के पांच बहादुर एयर वॉरियर्स के निधन से बहुत दुख हुआ है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवारवालों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

दो घंटे पहले शुभम ने मां से की थी बात
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार बिहार के जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के बनवरिया गांव के रहने वाले थे। शुभम कुमार की शहादत से पूरा इलाका गमगीन है। दुर्घटना से ठीक दो घंटे पहले शुभम ने अपनी मां से वीडियो कॉल से बात की थी। शुभम ने कहा था, अभी जल्दी में हूं। फ्री होते कॉल करता हूं। शुभम ने वर्ष 2021 में वायु सेना में योगदान दिया था।

माता-पिता के इकलौते पुत्र थे शहीद दानिश
हादसे में बिहार के ही भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के कायमनगर निवासी वायु अग्निवीर 22 वर्षीय दानिश आलम शहीद हो गए। दानिश आलम, मो. फारूक आलम के इकलौते पुत्र थे। वह अक्तूबर 2025 में ही वायु अग्निवीर के रूप में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे और उनकी पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में हुई थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हादसे में पांच जांबाजों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

खेमाराम के गांव में चूल्हे तक नहीं जले
राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावां क्षेत्र ने अपना एक और वीर सपूत खो दिया है। नावां क्षेत्र के पांचोता गांव के रहने वाले जांबाज अग्निवीर खेमाराम कुमावत के पूरे गांव में मातम पसर गया और चूल्हे तक नहीं जले। हादसे से हर कोई सदमे में है।

शहीद जितेंद्र शर्मा के जाने से टप्पल क्षेत्र में मातम पसरा
विमान हादसे में जिले के टप्पल क्षेत्र स्थित गांव सालपुर निवासी एवं भारतीय वायुसेना के सार्जेन्ट जितेंद्र शर्मा देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। कुछ दिनों बाद जितेंद्र की शादी की शहनाई गूंजनी थी। पिछले दिनों जब जितेन्द्र छुट्टी पर आए हुए थे, तब शादी के लिए लड़की देखी गई थी शहादत की खबर मिलते ही गांव सालपुर सहित पूरे टप्पल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र शर्मा का चयन भारतीय वायुसेना में 1 जनवरी 2015 को हुआ था। वे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत थे।


इस साल वायुसेना विमान का पांचवां हादसा
21 जनवरी 2026- प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में वायुसेना का प्रशिक्षण विमान उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, दोनों पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट हो गए थे।

सात फरवरी 2026- पश्चिमी मोर्चे के एक अग्रिम एयरबेस पर तेजस विमान टेक-ऑफ के दौरान रनवे से बाहर चला गया था। पायलट की जान बच गई, हालांकि उन्हें काफी चोटें आई थीं।

पांच मार्च 2026- असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई विमान क्रैश होन से स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरागकर की जान चली गई थी। दुरागकर ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे थे।

17 अप्रैल 2026- पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण उड़ान के बाद वायुसेना का सुखोई विमान की हार्ड लैंडिंग हुई थी। दोनों पायलट सुरक्षित रहे।

जोरहाट में एएन-32 विमान हादसा इस साल की पांचवीं दुर्घटना है। जनवरी 2026 से अब तक भारतीय वायुसेना के चार और विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। जानकारी के अनुसार, एयरबस सी-295 एक अत्याधुनिक, बहुमुखी और नई पीढ़ी का सैन्य परिवहन विमान है, जो वायुसेना के पुराने एएन-32 और एवरो विमानों की जगह लेगा। भारत ने कुल 56 सी-295 विमानों का सौदा किया है। इनमें से 16 स्पेन से बनकर आएंगे, जबकि 40 विमानों का निर्माण गुजरात के वडोदरा में टाटा और एयरबस मिलकर कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X