Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

दुनिया

वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने की जताई इच्छा, पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

Updated on Thursday, June 11, 2026 20:58 PM IST

पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के नेताओं की ओर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत भारत-यूएई संबंध और मजबूत होंगे।

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई देता हूं। मैं उन्हें भारत को नई सभ्यतागत उपलब्धियों की ओर ले जाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। दोनों देशों की जनता की समृद्धि और विकास के लिए किए गए संयुक्त प्रयासों की बदौलत हाल के वर्षों में यूएई-भारत संबंधों में गुणात्मक बदलाव आया है। मुझे विश्वास है कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत आने वाले समय में ये संबंध और मजबूत होंगे।”

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को आगे बढ़ाने में उनके साथ काम करना सुखद अनुभव रहा है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को बधाई। भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते को साकार करने के लिए आपके साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात रही है। आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा।”  ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने एक्स पर लिखा, “भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। यह उपलब्धि भारतीय जनता के आपके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है। ताइवान भारत के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करता रहेगा।”

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर 4,000 दिन से अधिक का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जल्द ही आपसे फिर मुलाकात की उम्मीद है। ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चन स्टॉकर ने एक्स पोस्ट में पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, आपके नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक और ऑस्ट्रिया तथा यूरोपीय संघ का एक बहुत मजबूत सहयोगी बनकर उभरा है। “

वहीं, बलूचिस्तान गणराज्य के आधिकारिक प्रतिनिधि मीर यार बलूच ने एक्स पर पोस्ट किया, बलूचिस्तान गणराज्य भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर हार्दिक बधाई देता है। बलूचिस्तान गणराज्य भारत के साथ रचनात्मक संबंध स्थापित करने और क्षेत्रीय लोगों के लिए शांति, समृद्धि और सुरक्षा में योगदान देने वाली साझेदारी के अवसरों का पता लगाने के लिए तत्पर है।

 
Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X