Monday, 02 November 2026
BREAKING
• विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष • हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी • नूंह में गोतस्कर और सीआईए के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल • पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला • गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद • पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पंचकूला के स्कूल में मासूम से बर्बरता मामले में बड़ी कार्रवाई; हरियाणा सरकार ने प्रिंसिपल को किया सस्पेंड...शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश • अनिल विज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शहीद स्मारक के उद्घाटन से पहले दी विस्तृत जानकारी • Shimla: प्रदेश में 10,741 विद्यार्थियों ने दी NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा

राष्ट्रीय

फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे पीएम मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

Updated on Wednesday, June 10, 2026 13:22 PM IST

पीएम मोदी 13 से 19 जून तक फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूरोप का दौरा करने वाले हैं। सात द‍िवसीय इस यात्रा में पीएम 13 से 14 जून तक फ्रांस (नाइस), 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया और 16 से 19 जून तक स्लोवाकिया (इवियान और पेरिस) की यात्रा भी करेंगे।

पीएम मोदी 13 से 19 जून तक फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूरोप का दौरा करने वाले हैं। सात द‍िवसीय इस यात्रा में पीएम 13 से 14 जून तक फ्रांस (नाइस), 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया और 16 से 19 जून तक स्लोवाकिया (इवियान और पेरिस) की यात्रा भी करेंगे। इस यात्रा का मकसद भारत के इन देशों और अंतरराष्ट्रीय मंचों के साथ सहयोग को और मजबूत करना, नई साझेदारियों को बढ़ावा देना और तकनीक, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बुलावे पर प्रधानमंत्री 14 जून को नाइस में राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता भारत और फ्रांस के बीच पूरे रिश्ते की समीक्षा करेंगे, जिसे इस साल ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ाया गया है। नाइस में दोनों नेता मिलकर ‘भारत इनोवेट्स’ इवेंट का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के बड़े स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फंड्स शामिल होंगे। भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष के दौरान हो रहा यह खास आयोजन दोनों देशों के बीच मजबूत इनोवेशन साझेदारी को और आगे बढ़ाएगा।

यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के न‍िमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया का राजकीय दौरा करेंगे। 1993 में स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार होगा जब भारत के प्रधानमंत्री स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे। यह यात्रा फरवरी 2026 में एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत आए स्लोवाक राष्ट्रपति पीटर पेल्लेग्रिनी और अप्रैल 2025 में स्लोवाकिया की यात्रा पर गईं भारत की राष्ट्रपति की यात्रा के बाद हो रही है।

इस दौरान प्रधानमंत्री फिको के साथ बातचीत करेंगे और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति पेल्लेग्रिनी से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत और स्लोवाकिया के बीच व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे निर्माण जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराएगी।

यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री 16 से 17 जून 2026 को फ्रांस के इवियान में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन के दौरान वे जी-7 देशों के नेताओं और आमंत्रित साझेदार देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ‘नई साझेदारियों को मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से बढ़ाना’, ‘सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास को फिर से गति देना’ और ‘एआई को सुरक्षित, तेज और प्रभावी तरीके से लागू करना सुनिश्चित करना’ जैसे व‍िषयों पर आधार‍ित बैठक में भाग लेंगे।

इसके अलावा, सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री कई अन्य देशों के नेताओं के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।यात्रा के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री 18 जून 2026 को पेरिस जाएंगे, जहां वे कुछ और द्विपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इवेंट ‘विवाटेक समिट’ में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री की यह आने वाली यूरोप यात्रा भारत के फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करेगी। जी-7 में उनकी भागीदारी यह दिखाती है कि भारत आज ग्लोबल साउथ की एक मजबूत आवाज है और दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने में एक अहम साझेदार है। ‘भारत इनोवेट्स’ और ‘विवाटेक समिट’ में उनकी मौजूदगी भारत को इनोवेशन, डिजिटल बदलाव और उद्यमिता के एक वैश्विक केंद्र के रूप में सामने लाएगी और इससे भारत, फ्रांस और यूरोप के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के बीच नए सहयोग बनने की उम्मीद है। यह यात्रा यूरोपीय संघ के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को भी दोहराएगी।

 

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X