Monday, 02 November 2026
BREAKING
• विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष • हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी • नूंह में गोतस्कर और सीआईए के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल • पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला • गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद • पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पंचकूला के स्कूल में मासूम से बर्बरता मामले में बड़ी कार्रवाई; हरियाणा सरकार ने प्रिंसिपल को किया सस्पेंड...शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश • अनिल विज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शहीद स्मारक के उद्घाटन से पहले दी विस्तृत जानकारी • Shimla: प्रदेश में 10,741 विद्यार्थियों ने दी NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा

राष्ट्रीय

ईरानी मिसाइल हमलों से उत्तरी इजरायल में हाई अलर्ट

Updated on Monday, June 08, 2026 10:21 AM IST

यरूशलम/तेहरान: इजरायली सेना ने रविवार रात कहा कि ईरान अब तक इजरायल की ओर चार बार मिसाइलों की बौछार कर चुका है। फिलहाल किसी के घायल होने या किसी तरह के नुकसान की तुरंत कोई खबर नहीं मिली है। इन मिसाइलों के कारण उत्तरी इजरायल के कई इलाकों में सायरन बजने लगे। स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने रविवार को कहा कि मिसाइलें दागकर ईरान ने 'बहुत बड़ी गलती' की है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना आगे होने वाले किसी भी संभावित मिसाइल हमले के लिए पूरी तरह तैयार है।

डेफ्रिन ने बताया कि आईडीएफ प्रमुख एयाल जमीर हालात की समीक्षा कर रहे हैं और आगे उठाए जाने वाले कदमों की योजनाओं को मंजूरी दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। ईरानी हमलों के बाद, इजरायल की होम फ्रंट कमांड ने पूरे देश में सुरक्षा नियम और सख्त कर दिए हैं। खुले स्थानों पर 200 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।

इमारतों के अंदर होने वाले कार्यक्रमों में भी अधिकतम 500 लोगों को ही अनुमति होगी और वह भी तब, जब वहां सुरक्षित शरण स्थल (प्रोटेक्टेड स्पेस) मौजूद हो। इसके अलावा स्कूलों और समुद्र तटों को भी बंद कर दिया गया है। ये निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इजरायली सेना ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि वे बंकरों और सुरक्षित कमरों के पास ही रहें, क्योंकि आगे और मिसाइल हमलों की आशंका बनी हुई है।

वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसने लेबनान में इजरायल की 'व्यापक कार्रवाइयों' के जवाब में बैलिस्टिक मिसाइलों से इजरायल के रामात डेविड एयरबेस को निशाना बनाया। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख कमांडर अली अब्दुल्लाही ने रविवार रात कहा कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी इलाके दाहियेह पर अपने हमले बढ़ाता है या ईरान की कार्रवाई का जवाब देता है, तो उसे ऐसे प्रहार झेलने पड़ेंगे जिनका उसको बहुत पछतावा होगा।

ईरान की यह कार्रवाई उस समय हुई जब इजरायल ने रविवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हवाई हमले किए थे। लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। रविवार को ही जॉर्डन के सरकारी संचार मंत्री मोहम्मद अल मोमानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर कहा कि रात के समय कई मिसाइलें जॉर्डन के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरीं।

ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया कताइब हिज्‍बुल्लाह ने रविवार रात चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और हितों को निशाना बनाएगा। वहीं, यमन के हूती समूह ने भी ईरान के इजरायल पर किए गए हमलों का समर्थन करने की बात कही। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, इराक ने एहतियात के तौर पर रविवार रात अपने हवाई क्षेत्र को 72 घंटे के लिए सभी उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की। वहीं सीरिया ने अपने दक्षिणी हवाई मार्गों को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया और दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन भी रोक दिया। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, ईरान ने भी रविवार रात अपने पश्चिमी हवाई क्षेत्र को अगली सूचना तक बंद करने की घोषणा की।

 

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X