Monday, 02 November 2026
BREAKING
• विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष • हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी • नूंह में गोतस्कर और सीआईए के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल • पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला • गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद • पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पंचकूला के स्कूल में मासूम से बर्बरता मामले में बड़ी कार्रवाई; हरियाणा सरकार ने प्रिंसिपल को किया सस्पेंड...शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश • अनिल विज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शहीद स्मारक के उद्घाटन से पहले दी विस्तृत जानकारी • Shimla: प्रदेश में 10,741 विद्यार्थियों ने दी NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा

राष्ट्रीय

बढ़ते तापमान पर प्रधानमंत्री की सलाह, बुजुर्गों और बच्चों का रखें विशेष ध्यान, पशु-पक्षियों और जरूरतमंदों का भी रखें ध्यान

Updated on Wednesday, May 27, 2026 17:17 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर देशवासियों से हर संभव सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखने और जरूरतमंदों को पानी पिलाकर उनकी मदद करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता और करुणा ऐसे कठिन समय में बहुत मायने रखती है।

गर्मी से होने वाली परेशानियों को नजरअंदाज न करने की सलाह
प्रधानमंत्री ने लोगों को चक्कर आना, मतली और अत्यधिक थकान जैसे लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति अस्वस्थ दिखाई दे, कमजोरी महसूस कर रहा हो या सिरदर्द की शिकायत कर रहा हो, तो उसे तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर ले जाना चाहिए। साथ ही उसे पानी, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध कराने चाहिए, जिससे उसे राहत मिल सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग भीषण गर्मी के दौरान सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इन संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है और इससे हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में समय पर देखभाल और सतर्कता किसी का जीवन बचा सकती है।

बुजुर्गों और प्रियजनों का हालचाल पूछने की अपील
नरेन्द्र मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों का नियमित रूप से हालचाल पूछें। उन्होंने सलाह दी कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और अधिक से अधिक आराम करने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की छोटी-छोटी सावधानियां भीषण गर्मी के प्रभाव को कम करने में मददगार साबित हो सकती हैं।

पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील
प्रधानमंत्री ने करुणा और संवेदनशीलता पर बल देते हुए नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रचंड गर्मी में पशु-पक्षियों और जानवरों का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि घर, बालकनी, छत, दुकान या कार्यालय के बाहर पानी से भरा एक छोटा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है।

उन्होंने उन लोगों की सराहना भी की, जो अपने घरों और दुकानों के बाहर मटकों में पानी रखते हैं ताकि राहगीर और जरूरतमंद लोग पानी पी सकें। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कठिन दिनों में करुणा ही हमारा मार्गदर्शन करे और सभी लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएं।

‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में दी सलाह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिलसिलेवार ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ दैनिक जीवन में कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से स्वयं को हाइड्रेटेड रखने, बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और दूसरों को भी पानी पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को अचानक कमजोरी, बेहोशी जैसी स्थिति या अस्वस्थता महसूस हो, तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर पानी और ओआरएस देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति हीटस्ट्रोक का रूप ले सकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी संभव हो, अपने परिवार और प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें और उन्हें तेज धूप से बचने तथा आराम करने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है और एक छोटा-सा पानी का बर्तन भी किसी जीव के लिए राहत का बड़ा साधन बन सकता है।

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X