Monday, 02 November 2026
BREAKING
• विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष • हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी • नूंह में गोतस्कर और सीआईए के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल • पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला • गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद • पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पंचकूला के स्कूल में मासूम से बर्बरता मामले में बड़ी कार्रवाई; हरियाणा सरकार ने प्रिंसिपल को किया सस्पेंड...शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश • अनिल विज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शहीद स्मारक के उद्घाटन से पहले दी विस्तृत जानकारी • Shimla: प्रदेश में 10,741 विद्यार्थियों ने दी NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा

राष्ट्रीय

नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, एनटीए और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Updated on Monday, May 25, 2026 12:57 PM IST

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, एनटीए और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इन याचिकाओं में नीट की दोबारा परीक्षा प्रक्रिया न्यायिक निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

याचिका में मांग की गई है कि नीट-यूजी 2026 दोबारा कराने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक “हाई-पावर्ड कमेटी'' करे, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज करें। इस कमेटी में एक साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ और एक फॉरेंसिक वैज्ञानिक भी शामिल किए जाने की मांग है।

याचिका में मांग की गई है कि जब तक नई स्वतंत्र परीक्षा संस्था (एनईआईसी) औपचारिक रूप से नहीं बन जाती, तब तक इसी न्यायिक समिति की निगरानी में नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा कराई जाए। याचिका में नीट के सेंटर-वाइज रिजल्ट सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की गई है, ताकि किसी भी असामान्य पैटर्न या गड़बड़ी का पारदर्शी तरीके से पता लगाया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सबक नहीं सीखा। सुप्रीम कोर्ट का पहले भी फैसला आ चुका है। कमीशन ने सिफारिश दी है। सिफारिश मान भी ली गई, लेकिन फिर भी ऐसा हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम एनटीए को मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिश के बारे में स्टेटस बताते हुए एक एफिडेविट फाइल करने का निर्देश देते हैं। कोर्ट ने कहा कि मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन के राधाकृष्णन को भी हाई पावर कमेटी के निर्देशों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों पर एफिडेविट फाइल करें।

गौरतलब है कि नीट परीक्षा 3 मई को भारत भर में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। हालांकि, बाद में यह परीक्षा रद्द कर दी गई, जब ऐसी खबरें सामने आईं कि कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र प्राप्त कर लिया था और उसे पैसे के बदले उम्मीदवारों को वितरित कर दिया था। जांच एजेंसियों ने अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है।

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X