Monday, 02 November 2026
BREAKING
• विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : राज्यपाल घोष • हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प : नायब सिंह सैनी • नूंह में गोतस्कर और सीआईए के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्कर घायल • पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला • गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगों की दिलाई याद • पंजाब : विधायक हरमीत और चेतन का 'आप' से इस्तीफा, पार्टी बोली- ऐसे लोग ही भाजपा को चाहिए • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पंचकूला के स्कूल में मासूम से बर्बरता मामले में बड़ी कार्रवाई; हरियाणा सरकार ने प्रिंसिपल को किया सस्पेंड...शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश • अनिल विज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शहीद स्मारक के उद्घाटन से पहले दी विस्तृत जानकारी • Shimla: प्रदेश में 10,741 विद्यार्थियों ने दी NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा

राष्ट्रीय

गंगा दशहरा के अवसर पर प्रयागराज और हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब

Updated on Monday, May 25, 2026 12:31 PM IST

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज सोमवार को त्रिवेणी संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। संगम तट पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही है। श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर प्रार्थना, दान और भेंट अर्पित कर समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

संगम तट पर स्नान करने आईं एक महिला श्रद्धालु ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज गंगा दशहरा का पावन पर्व है। इसकी काफी मान्यता है। प्रयागराज में रहकर संगम स्नान से वंचित रह जाना बड़ी विडंबना होगी। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए यहां स्नान, ध्यान और पूजा करने आई हैं।

वहीं, देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में भी गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान करने के लिए हजारों श्रद्धालु सुबह से ही एकत्रित हुए। श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी और आसपास के घाटों पर पवित्र स्नान किया। इसके साथ ही मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया और खुशहाली की कामना की।

हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी अभय सिंह ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर सभी गंगा भक्तों को शुभकामनाएं। यह पर्व हरिद्वार में दिव्य और भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उसी के अनुरूप तैयारियां की जाती हैं। डीएम और एसएसपी की ओर से योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन किया गया है।

एसपी सिटी ने बताया कि मेला क्षेत्र को 11 जोन और 27 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीमें, डॉग स्क्वाड, नदी पुलिस, घुड़सवार पुलिस और अग्निशमन दल को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X