Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ • पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

हरियाणा

पेपर लीक प्रकरण ने युवाओं के सपने तोड़े, बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Friday, May 22, 2026 20:46 PM IST

कैथल : पेट्रोल, डीजल, सीएनजी एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, बढ़ती बेरोजगारी तथा पेपर लीक प्रकरणों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को कैथल में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लिया। हरियाणा शहीद स्मारक पर धरने से शुरू हुए इस आंदोलन के बाद जिला सचिवालय तक विशाल मार्च निकाला गया तथा जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रेहड़ी पर गैस सिलेंडर रखकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया और जोरदार नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं में भारी निराशा है।


उन्होंने कहा कि नीट सहित कई भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों युवाओं के सपने टूटे हैं और अनेक युवा मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई की मार से आमजन का जीवन दूभर कर दिया है। उन्होंने बताया कि 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक झटके में ₹993 की वृद्धि कर दी गई, जिससे इसकी कीमत ₹2078.50 से बढ़कर ₹3071.50 हो गई। वहीं 5 किलो के छोटू सिलेंडर में ₹261 की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी औसतन ₹915 तक पहुंच चुकी है, जबकि कई स्थानों पर गैस की किल्लत के चलते लंबी कतारें लग रही हैं और ब्लैक मार्केटिंग चरम पर है।


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मात्र आठ दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3.90 प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 15 मई को ₹3 तथा 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत ₹99.37 और डीजल ₹91.86 प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि कई स्थानों पर पेट्रोल ₹100 के पार निकल चुका है।
उन्होंने कहा कि सीएनजी की कीमतों में भी लगातार दो बार वृद्धि की गई, जिससे इसकी कीमत ₹91.50 प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसका सबसे अधिक असर ऑटो-टैक्सी चालकों, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ा है।


राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के अंधकार में धकेल दिया है। स्थानीय युवाओं को रोजगार न देकर बाहरी राज्यों के लोगों को प्राथमिकता देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थितियां और कमरतोड़ महंगाई ने हरियाणा की जनता को आर्थिक संकट में डाल दिया है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।


इस अवसर पर पूर्व विधायक जसबीर मलौर, पूर्व संसदीय सचिव सुल्तान जड़ौला, नरेश ढाँडे, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, सुरेंद्र रांझा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद, पीएल भारद्वाज, सुनील कुंडू रोहेड़ा, बृजपाल राणा, रणबीर मदूद, सोनू सेठ, रामनिवास मेहरा कौलेखाँ, युवा जिलाध्यक्ष कविश मिड्डा, किसान कांग्रेस हलकाध्यक्ष रामफल नौच, जाट शिक्षण संस्थान प्रधान राजकुमार बेनीवाल, कविराज शर्मा, रणधीर राणा सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

: संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

: चीनी के दाम 55% तक बढ़े, फिर गन्ना किसानों को क्यों नहीं मिल रहा फायदा? : दीपेंद्र हुड्डा

X