Monday, 02 November 2026
BREAKING
• राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

राष्ट्रीय

मंत्रिपरिषद बैठक के बाद PM मोदी बोले- “सार्थक रही मीटिंग, विकसित भारत के लिए सुधारों पर हुई विस्तृत चर्चा”

Updated on Friday, May 22, 2026 16:19 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक के एक दिन बाद शुक्रवार को बैठक में लिए गए फैसलों और चर्चा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक बेहद सार्थक रही, जिसमें ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और बेहतर बनाने तथा सुधारों को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश दौरे से लौटने के बाद गुरुवार शाम 5 बजे ‘सेवा तीर्थ’ में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। यह साल 2026 की पहली पूर्ण मंत्रिपरिषद बैठक थी। इसमें सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री शामिल हुए। पिछली ऐसी पूर्ण बैठक 4 जून 2025 को आयोजित की गई थी।


PM मोदी का पोस्ट
शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा,

“कल मंत्रिपरिषद की एक सार्थक बैठक हुई। हमने ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने से जुड़े विचारों और बेहतरीन तौर-तरीकों का आदान-प्रदान किया। इस बात पर चर्चा की कि ‘विकसित भारत’ के हमारे साझा सपने को साकार करने के लिए सुधारों को और आगे कैसे बढ़ाया जाए।”

यह बैठक अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, ईंधन आपूर्ति में संभावित रुकावटों, महंगाई और बढ़ते तेल मूल्यों की पृष्ठभूमि में हुई। सरकार इन परिस्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए है।


ईंधन संरक्षण की अपील
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे ईंधन का समझदारी से उपयोग करें। इसमें वर्क फ्रॉम होम, अधिक ऑनलाइन मीटिंग्स, कम से कम एक साल तक सोना खरीदने से परहेज और अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचना शामिल है। सरकार का फोकस आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए सुधारों को तेज करने पर है।

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X