Monday, 02 November 2026
BREAKING
• राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

राष्ट्रीय

SIR: तीसरे चरण में 16 राज्यों व 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची संशोधन का बड़ा अभियान शुरू

Updated on Thursday, May 21, 2026 20:44 PM IST

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, सटीक और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरावृति (एसआईआर फेज 3) कार्यक्रम शुरू कर दिया है। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी नामों को हटाना, नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना, मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को दूर करना और आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार सूची तैयार करना है।

अभियान में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन, दावे-आपत्तियों की सुनवाई और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शामिल है। नागालैंड और त्रिपुरा में एसआईआर की अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

नागालैंड में एसआईआर कार्यक्रम की तैयारी, प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग का कार्य 05 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चलेगा। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण 16 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 14 सितंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 20 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। दावे एवं आपत्तियां 20 सितंबर से 20 अक्टूबर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 22 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी।

त्रिपुरा में यह कार्यक्रम थोड़ा बाद में शुरू होगा। यहां तैयारी, प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग का कार्य 05 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक चलेगा। बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण 15 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक होगा। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 14 अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 21 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी और अंतिम मतदाता सूची 23 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी।

अन्य राज्यों के कार्यक्रम की बात करें तो ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर में अर्हता तिथि 01 जुलाई 2026 रखी गई है। दादरा एवं नगर हवेली-दमन एवं दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी जुलाई 2026 से प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2026 है।

निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस अभियान को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आयोग का मानना है कि इस विशेष अभियान से मतदाता सूची की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और लोकतंत्र की आधारशिला को और मजबूत किया जा सकेगा।

 

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X