Monday, 02 November 2026
BREAKING
• राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

राष्ट्रीय

जम्मू मंडल में 23 मई को सजेगा 'रोजगार मेला'; 220 युवाओं के सपनों को मिलेगी सरकारी नौकरी की उड़ान

Updated on Wednesday, May 20, 2026 21:20 PM IST

 

जम्मू : 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए, उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल 23 मई को एक भव्य 'रोजगार मेला' आयोजित करने जा रहा है। इस गौरवपूर्ण समारोह में पारदर्शी चयन प्रक्रिया से चुने गए लगभग 220 होनहार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

"अखिल भारतीय स्तर पर 5,100 चयनित अभ्यर्थी, जिसमें जम्मू और कश्मीर से 220 अभ्यर्थी
युवा—राष्ट्र निर्माण में एक बड़ी भागीदारी।"

यह आयोजन केंद्र सरकार के उस महाभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश के युवाओं को तेज़ी और ईमानदारी से सरकारी सेवाओं में शामिल किया जा रहा है। मकसद साफ है। योग्य युवाओं को रोजगार देना और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की धारा से जोड़ना।


समारोह की खास बातें:
मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासनिक, तकनीकी और सुरक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जम्मू-कश्मीर समेत पड़ोसी क्षेत्रों के सफल अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। मंच से मुख्य अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी हर चयनित युवा को व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त युवा 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से सेवा करने की शपथ भी लेंगे।
विभिन्न विभागों के अभ्यर्थी को मिलेगी नियुक्ति जिसमें रेलवे के तकनीकी, गैर-तकनीकी और सुरक्षा श्रेणी के पद, डाक एवं वित्तीय विभाग के पद, चिकित्सा विभाग व बैंक के महत्वपूर्ण पद आदि शामिल हैं।
मंडल में आयोजित होने वाले रोजगार मेले पर मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू श्री विवेक कुमार ने कहा, "कि युवा देश की सबसे बड़ी पूँजी हैं। जम्मू मंडल इस प्रतिष्ठित रोजगार मेले की मेजबानी कर गौरवान्वित है। 23 मई का दिन 220 परिवारों के लिए नई सुबह, नई उम्मीद लेकर आएगा। यह कदम क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सशक्तिकरण की नींव को और मजबूत करेगा।"
सभी चयनित उम्मीदवारों को ईमेल, SMS और डाक के माध्यम से सूचना भेजी जा चुकी है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचें ताकि नियुक्ति प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X