Monday, 02 November 2026
BREAKING
• राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

राष्ट्रीय

नॉर्वे के बाद इटली पहुंचे पीएम मोदी, विदेश मंत्री तजानी ने किया स्वागत

Updated on Wednesday, May 20, 2026 16:00 PM IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर सकते हैं। पीएम मोदी के रोम दौरे को लेकर पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए गए हैं। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) फिमिसिनो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू
पीएम मोदी के इस दौरे को देखते हुए इटली प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। इटली की प्रमुख समाचार एजेंसी एडनक्रोनोस के मुताबिक, पुलिस ने ऐसा विशेष सुरक्षा सिस्टम तैयार किया है, जिसमें हर कार्यक्रम स्थल की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशीलता को ध्यान में रखा गया है।

पीएम मोदी के ठहराव स्थल पर विशेष निगरानी
रोम एयरपोर्ट पर सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है। पीएम मोदी पियाजा डेला रिपब्लिका स्थित अनंतारा होटल में ठहरेंगे, जहां पूरे इलाके में लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। इसके अलावा विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।

इंटेलिजेंस एजेंसियां भी अलर्ट
इटली की इंटेलिजेंस एजेंसियां पहले से सक्रिय हैं। इटैलियन स्पेशल ऑपरेशन यूनिट और पोस्टल पुलिस संभावित खतरों को रोकने और संदिग्ध सिग्नल इंटरसेप्ट करने के लिए लगातार निगरानी कर रही हैं।

मेलोनी और मैटारेला से मुलाकात
पीएम मोदी का पहला आधिकारिक कार्यक्रम इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात का होगा। इसके लिए वह क्विरिनाले पैलेस जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच विला पैम्फिली में शिखर बैठक होगी, जिसे बेहद संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है।

कारोबारी नेताओं के साथ बैठक
दोनों नेता कई बड़े भारतीय और इटैलियन औद्योगिक समूहों के प्रमुखों के साथ वर्किंग लंच में भी शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी इटली छोड़ने से पहले खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) का दौरा करेंगे। पीएम मोदी इससे पहले जून 2024 में जी7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली गए थे।

भारत-इटली संबंधों पर जोर
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों की पृष्ठभूमि में हो रही है। दोनों देश संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 को सक्रिय रूप से लागू कर रहे हैं। इस रोडमैप में द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जन-जन के बीच संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

भारत-इटली व्यापार में मजबूत वृद्धि
मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 16.77 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है। वहीं अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच इटली से भारत में 3.66 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश दर्ज किया गया है।

Readers' Comments
सुमन 6/21/2024 9:14:10 AM

👍

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X