Friday, 30 October 2026
BREAKING
• अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर • भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक • 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस • भारत-EU FTA पर हस्ताक्षर करने के लिए दिसंबर में ब्रसेल्स जाएंगे PM मोदी: यूरोपीय परिषद प्रमुख • नेपाल की 6 और चोटियों को 8,000 मीटर से ऊंचे पर्वतों की सूची में शामिल कराने की पहल • इजरायल चुनाव: नेतन्याहू के लिकुड गठबंधन को 53 सीटें, विपक्ष को 48 और अरब दलों को 19 सीटें • भूटान की ग्लेशियल झील के फटने से बंगाल और असम में फ्लैश फ्लड का अलर्ट • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा • त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, चांदी ₹1.86 लाख के करीब • Binance पर 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो सुरक्षा सेंध, अब तक 3 अरब डॉलर की संपत्ति फ्रीज

खेल

प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला, खिताब की रेस में पिछड़ी

Updated on Tuesday, May 05, 2026 15:59 PM IST

लिवरपूल : मैनचेस्टर सिटी और एवर्टन के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ड्रॉ मैनचेस्टर सिटी के लिए एक बड़ा झटका है। ड्रॉ के बाद मैनचेस्टर सिटी खिताब जीतने के रेस में पिछड़ गई है। सिटी, आर्सेनल से पांच अंक पीछे है और उसके पास केवल एक मैच बचा है। अगर आर्सेनल अपने बाकी तीन मुकाबले जीत लेता है, तो खिताब उसी के नाम हो जाएगा।

मैच की शुरुआत में सिटी ने पूरी तरह दबदबा बनाया और पहले 20 मिनट में 86 प्रतिशत से अधिक गेंद अपने नाम रखा। इसी दबाव का फायदा उठाते हुए जेरेमी डोकू ने 43वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। उनके इस गोल ने एवर्टन की रणनीति को झटका दिया और सिटी हाफ-टाइम तक 1-0 से आगे रही।

दूसरे हाफ में मैच ने पूरी तरह करवट ले ली। एवर्टन ने 13 मिनट के भीतर तीन गोल दागकर मुकाबले को पलट दिया। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए थिएर्नो बैरी ने दो गोल किए, जबकि जेक ओ'ब्रायन ने कॉर्नर पर हेडर से एक और गोल जोड़ दिया। इस दौरान सिटी की डिफेंस पूरी तरह बिखरी नजर आई और टीम 3-1 से पीछे हो गई।

दबाव में सिटी ने वापसी की। 83वें मिनट में एर्लिंग हालैंड ने गोल कर अंतर कम किया। इसके बाद टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और इंजरी टाइम में एक और मौका बनाया। स्टॉपेज टाइम के सातवें मिनट में फिर से डोकू ने शानदार फिनिश कर अपना दूसरा गोल किया और मैच को 3-3 से बराबर कर दिया।

एवर्टन के लिए यह ड्रॉ भी खास रहा, क्योंकि टीम 48 अंकों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई है और यूरोपीय क्वालिफिकेशन की उम्मीदें बनाए हुए है।

मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार जज्बा दिखाया, लेकिन अंत में सिटी के लिए यह ड्रॉ हार के समान साबित हुआ।

 

Have something to say? Post your comment
चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

X