Friday, 30 October 2026
BREAKING
• भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक • 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस • भारत-EU FTA पर हस्ताक्षर करने के लिए दिसंबर में ब्रसेल्स जाएंगे PM मोदी: यूरोपीय परिषद प्रमुख • नेपाल की 6 और चोटियों को 8,000 मीटर से ऊंचे पर्वतों की सूची में शामिल कराने की पहल • इजरायल चुनाव: नेतन्याहू के लिकुड गठबंधन को 53 सीटें, विपक्ष को 48 और अरब दलों को 19 सीटें • भूटान की ग्लेशियल झील के फटने से बंगाल और असम में फ्लैश फ्लड का अलर्ट • लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा • त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, चांदी ₹1.86 लाख के करीब • Binance पर 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो सुरक्षा सेंध, अब तक 3 अरब डॉलर की संपत्ति फ्रीज • कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का दबाव, सपाट खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 74,200 के करीब

खेल

आईपीएल 2026: उंगली की चोट के बाद इग्लैंड लौटे आरसीबी के ओपनर फिल सॉल्ट

Updated on Monday, May 04, 2026 17:39 PM IST

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनर फिल सॉल्ट चोटिल उंगली के स्कैन के लिए इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। सॉल्ट टीम के आखिरी तीन मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सॉल्ट की गैरमौजूदगी में उनके हमवतन जैकब बेथेल को टॉप ऑर्डर में विराट कोहली का साझेदार बनाया गया है।

29 वर्षीय सॉल्ट ने 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान बाउंड्री बचाने की कोशिश में डाइव लगाई थी। इस प्रयास में सॉल्ट अपने बाएं हाथ की उंगली चोटिल करवा बैठे थे।

'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के मुताबिक, सॉल्ट नेशनल टीम के मैनेजमेंट के कहने पर आगे की जांच के लिए घर लौट आए। सॉल्ट का इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी दोनों को उम्मीद है कि सॉल्ट की उंगली जल्द ही ठीक हो जाएगी, ताकि वह इस महीने भारत लौट सकें। आरसीबी का लक्ष्य पिछले सीजन में पहली बार जीते गए खिताब को बचाना है। अगर चोट के कारण सॉल्ट का शेष सीजन में खेलना नामुमकिन होता है, तो आरसीबी आईपीएल नियमों के तहत सॉल्ट के रिप्लेसमेंट को साइन करने के लिए योग्य होगी, लेकिन उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी उन्हें ठीक होने का हर मौका देगी।"

फिल सॉल्ट ने आईपीएल 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 33.66 की औसत के साथ 202 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले। आरसीबी फिलहाल 9 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अपने पिछले 5 में से 3 मैच जीते हैं। आरसीबी अपना अगला मुकाबला 7 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें उसका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा।

 

Have something to say? Post your comment
चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

X