Friday, 30 October 2026
BREAKING
• 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी' • 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर • 'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं' • राष्ट्रीय संग्रहालय में ’स्वच्छता ही सेवा’’- 6.0 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन • प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए • कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी • जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

खेल

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है: मोहम्मद कैफ

Updated on Saturday, May 02, 2026 17:28 PM IST

आईपीएल 2026 में शनिवार की शाम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि इस मैच में एमआई का पलड़ा भारी है।

कैफ ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "कागज पर, मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स से ज्यादा मजबूत दिखती है क्योंकि उनके पास कई मैच विनर और अनुभवी खिलाड़ी हैं। हालांकि, मैचों को जीत में न बदल पाना एमआई की एक संभावित कमी हो सकती है।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, "जब आप हालिया फॉर्म को देखते हैं, तो बहुत सारे सवाल उठते हैं क्योंकि एमआई ज्यादा मैच नहीं जीत रही है। फिर भी, अपने दिन पर, अगर वे जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल हो सकता है।"

कैफ ने कहा कि चेन्नई ओपनर संजू सैमसन पर बहुत ज्यादा निर्भर है। इसका उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। दूसरे खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और संजू पर टीम की निर्भरता को कम करना होगा।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है। टीम एक इकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। बल्लेबाजी अच्छा करती है, तो गेंदबाजी निराश करती है। पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान में मुंबई 243 रन बनाकर हार गई थी। एमआई के लिए सबसे बड़ी समस्या रोहित शर्मा का उपलब्ध न होने के साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या, सीनियर खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का आउट ऑफ फॉर्म होना है। एमआई सीजन के 8 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीत सकी है और नौवें स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम 8 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है। टीम के लिए संजू सैमसन श्रेष्ठ स्कोरर रहे हैं। वह सीजन में 2 शतक लगा चुके हैं और दोनों ही मैचों में सीएसके जीती है। एमआई के खिलाफ जीत के लिए संजू को एक बार फिर अच्छी पारी खेलनी होगी। इसके अलावा कप्तान गायकवाड़, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

यह मैच दोनों टीमों की प्लेऑफ में जाने की संभावना को जिंदा रखने के लिए बेहद अहम है।

 

Have something to say? Post your comment
चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

X