Friday, 30 October 2026
BREAKING
• 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी' • 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर • 'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं' • राष्ट्रीय संग्रहालय में ’स्वच्छता ही सेवा’’- 6.0 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन • प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए • कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी • जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

खेल

आईपीएल 2026: केएल राहुल का स्पेशल 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

Updated on Saturday, May 02, 2026 17:25 PM IST

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में केएल राहुल का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। राहुल सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि लंबे-लंबे छक्के और दर्शनीय चौके भी लगा रहे हैं। शुक्रवार को जयपुर में राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 5 छक्का लगाए। इस दौरान राहुल के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

केएल राहुल आईपीएल में बतौर ओपनर 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने बतौर ओपनर आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। राहुल के 201 छक्के हो गए हैं, जबकि विराट कोहली ने 192 और रोहित शर्मा ने 148 छक्के लगाए हैं। शिखर धवन 143 छक्के लगाकर भारतीय ओपनरों में चौथे स्थान पर हैं।

वहीं आईपीएल में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के लगाने वाली ओवर ऑल सूची में राहुल तीसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल (326 छक्के) पहले और डेविड वॉर्नर (210 छक्के) दूसरे स्थान पर हैं।

राहुल आईपीएल 2026 के 9 मैचों की 9 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 433 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 छक्के और 42 चौके निकले हैं।

राहुल ने इसी सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंदों पर 9 छक्कों और 16 चौकों की मदद से नाबाद 152 रन की पारी खेली थी। यह आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है। वहीं आईपीएल का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

केएल राहुल के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने ओपनिंग के अलावा मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी की है। 2013 से अब तक खेले कुल 154 मैचों की 145 पारियों में 6 शतक और 43 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने कुल 5,655 रन बनाए हैं। इस दौरान 232 छक्के और 494 चौके उनके बल्ले से निकले हैं।

 

Have something to say? Post your comment
चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

X